देश

Himachal: चलती कार के ऊपर अचानक गिरने लगे बड़े-बड़े पत्थर, 6 साल के मासूम की मौत, 3 घायल

Himachal: हिमाचल के मंडी जिले में चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर चलती कार के ऊपर चट्टानें गिर गईं. इस भीषण हादसे में 6 साल के एक मासूम बच्चे की मौत हो गई. वहीं, परिवार के तीन और लोग घायल बताए जा रहे हैं. मृतक बच्चे की पहचान चिन्मय के रूप में हुई. सबी मंडी के भोजपुर गांव के मूल निवासी हैं.

कुल्लू से सुंदरनगर जा रहे थे सभी

पुलिस के अनुसार, दंपती अपने छह और दो साल के दो बच्चों के साथ कुल्लू से सुंदरनगर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ. अचानक पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर लुढ़ककर नीचे गिरने लगे. कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

यह भी पढ़ें: एक्ट्रेस और पूर्व सांसद Jaya Prada को 6 महीने जेल, थिएटर में काम करने वाले मजदूरों का पैसा ‘खाने’ का आरोप

मंडी एएसपी सागर चंदर ने कहा, “इस दुर्घटना में छह साल के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता और छोटी बहन गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए मंडी जोनल अस्पताल ले जाया गया.” उन्होंने कहा कि जनसुरक्षा की दृष्टि से यह राजमार्ग रात्रि में वाहनों के आवागमन के लिए बंद रहेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड, चीनी बॉक्सर को 5-0 से धोया, रचा इतिहास

Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…

43 seconds ago

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से दिल्ली में हाई अलर्ट, DMRC ने बंद किए 11 मेट्रो स्टेशन, कई सड़कों पर लगा जाम

Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…

50 minutes ago

गांधी होने का मतलब 1920 में लौटना नहीं, 2027 की चुनौतियों का सामना नैतिक साहस से करना है

गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…

1 hour ago

Asian Games 2026: भारत ने रचा इतिहास, दक्षिण कोरिया को हराकर महिला रिकर्व टीम ने जीता गोल्ड

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने दक्षिण कोरिया को…

1 hour ago