देश

आप विधायक अमानतुल्लाह की गिरफ्तारी में जुटी नोएडा पुलिस, फोन बंद कर बाप-बेटे दे रहे चकमा, जानें क्या है पूरा मामला

आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान और उनके बेटे की तलाश में नोएडा पुलिस की तीन टीमें दिल्ली के अलग-अलग जगहों पर लगातार दबिश दे रही हैं. नोएडा पुलिस की एक टीम दिल्ली पुलिस से भी मिली है और उनसे विधायक अमानतुल्लाह और उनसे जुड़े लोगों के पुराने सभी एफआईआर और दस्तावेज लिए जा रहे हैं.

AAP विधायक की तलाश तेज

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अमानतुल्लाह की लोकेशन ढूंढ पाना काफी मुश्किल हो रहा है. उसका आखिरी लोकेशन कुछ दिनों पहले दिल्ली के लुटियन जोन का मिला था. उसके बाद से उसका कुछ अता-पता नहीं चल रहा है. सूत्रों ने कहा कि यह भी पता चला है कि अमानतुल्लाह ने अपने साथ कोई भी फोन नहीं रखा है, जिसकी वजह से उसके लोकेशन का पता लगाने में काफी दिक्कत हो रही है.

11 मई को नोएडा पुलिस ने विधायक अमानतुल्लाह के ओखला स्थित आवास पर पहुंचकर नोटिस भी चस्पा किया है. यह नोटिस जांच के दौरान विवेचना में शामिल होने के लिए चस्पा किया गया है. आप विधायक और उनके पुत्र के खिलाफ नोएडा के सेक्टर फेज-1 थाना में झगड़ा, मारपीट और धमकाने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. जनसभाओं और कार्यक्रमों में भी अमानतुल्लाह के पहुंचने का इंतजार कर रही है.

फरार हैं पिता-पुत्र

पुलिस का कहना है कि विधायक और उनके पुत्र कई दिनों से अपना फोन बंद किए हुए हैं. दोनों जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं. पुलिस ने उनसे कई बार संपर्क करने की भी कोशिश की है. इस क्रम में पुलिस ने उनके घर जाकर भी मिलने की कोशिश की है. लेकिन, पिता-पुत्र घर पर नहीं मिले हैं.

नोएडा पुलिस ने पेट्रोल पंप पर हुई मारपीट मामले में सीसीटीवी और गवाहों के बयान जुटा लिए हैं. उनकी जांच भी कर ली गई है. इस मामले में 13 मई को नोएडा के थाना फेज-1 पुलिस ने विधायक अमानतुल्लाह के करीबी और मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया था. पुलिस ने विधायक, उनके बेटे और एक अन्य आरोपी के खिलाफ एनबीडब्ल्यू भी जारी किया है.

FIR में गैर जमानती धाराएं भी जोड़ी गईं

पुलिस ने दर्ज एफआईआर में गैरजमानती धाराएं भी जोड़ दी हैं, जिसके चलते गिरफ्तारी के बाद आरोपियों की बेल हो पाना मुश्किल होगी. अमानतुल्लाह खान, बेटे अनस और अबु बकर के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी किया गया है. इस मामले में सोमवार को इकरार एहमद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया आरोपी अमानतुल्लाह खान का मैनेजर था.

यह भी पढ़ें- जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने बीजेपी का किया समर्थन, कहा- “देश व प्रदेश में अच्छी सरकार है, सभी भाजपा को सपोर्ट करें”

गौरतलब है कि थाना फेज-1 क्षेत्र में स्थित‍ एक पेट्रोल पंप पर बीते मंगलवार सुबह के वक्त ओखला से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह के बेटे ने गाड़ियों की लाइन तोड़कर जल्दी ईंधन भरवाने की कोशिश की, जिस पर मौजूद पंपकर्मियों ने उसे रोका तो उसने मारपीट शुरू कर दी. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर अमानतुल्लाह भी पहुंच गए, जिन्होंने वहां मौजूद लोगों को धमकाया.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

25 minutes ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

4 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

4 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

4 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

4 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

5 hours ago