Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Himachal: चलती कार के ऊपर अचानक गिरने लगे बड़े-बड़े पत्थर, 6 साल के मासूम की मौत, 3 घायल

मंडी एएसपी सागर चंदर ने कहा, “इस दुर्घटना में छह साल के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता और छोटी बहन गंभीर रूप से घायल हो गए.

Himachal

Himachal

Himachal: हिमाचल के मंडी जिले में चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर चलती कार के ऊपर चट्टानें गिर गईं. इस भीषण हादसे में 6 साल के एक मासूम बच्चे की मौत हो गई. वहीं, परिवार के तीन और लोग घायल बताए जा रहे हैं. मृतक बच्चे की पहचान चिन्मय के रूप में हुई. सबी मंडी के भोजपुर गांव के मूल निवासी हैं.

कुल्लू से सुंदरनगर जा रहे थे सभी

पुलिस के अनुसार, दंपती अपने छह और दो साल के दो बच्चों के साथ कुल्लू से सुंदरनगर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ. अचानक पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर लुढ़ककर नीचे गिरने लगे. कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

यह भी पढ़ें: एक्ट्रेस और पूर्व सांसद Jaya Prada को 6 महीने जेल, थिएटर में काम करने वाले मजदूरों का पैसा ‘खाने’ का आरोप

मंडी एएसपी सागर चंदर ने कहा, “इस दुर्घटना में छह साल के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता और छोटी बहन गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए मंडी जोनल अस्पताल ले जाया गया.” उन्होंने कहा कि जनसुरक्षा की दृष्टि से यह राजमार्ग रात्रि में वाहनों के आवागमन के लिए बंद रहेगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital