बिना मेहनत चमकेगी बाथरूम की टाइल्स! शशांक अलसी का आसान घरेलू नुस्खा
Rajinikanth Jailer Box Office: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर रिलीज हो गई है. फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. फिल्म में रजनीकांत के साथ तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में है. जेलर (Jailer) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. माना जा रहा है कि जेलर तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म है. भले ही जेलर का दूसरे दिन का कलेक्शन गिरा हो लेकिन फिल्म ने पहले दिन सनी देओल की गदर 2 (Gadar 2) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की ओएमजी 2 (OMG 2) के करीब बराबर कमाई कर ली है. तो चलिए जानते है कितना है जेलर के दूसरे दिन का आंकड़ा.
फिल्म जेलर ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार धमाका किया है. बता दें कि फिल्म ने पहले दिन 48.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. ये कलेक्शन गदर 2 और ओएमजी 2 के कुल कलेक्शन के करीब पहुंच गया है. वहीं दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 27 करोड़ रुपये रहा है. हालांकि गदर 2 और ओएमजी 2 के पहले दिन और जेलर के दूसरे दिन के आंकड़े अर्ली ट्रेंड्स हैं और आधिकारिक आंकड़ों में थोड़ा बहुत फेर बदल हो सकता है.
जेलर ने एडवांस बुकिंग (Advance Booking) के मामले में भी झंडा गाड़ने का काम किया है. फिल्म के जानकार बताते हैं कि अगर बुकिंग की रफ्तार यही रही तो यह भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन जाएगी. बता दें कि दुनिया भर से मात्र एडवांस बुकिंग के जरिए जेलर ने 122 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं, 11 अगस्त को बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड मूवी ‘गदर-2’ और ‘OMG-2’ भी रिलीज हो गई हैं. लेकिन, एडवांस बुकिंग के मामले में जेलर इनसे कई गुना आगे है. ऐसे में क्रेज के लिहाज से फिलहाल जेलर भारी पड़ती दिखाई दे रही है.
ये भी पढ़ें:आज रिलीज होगी ‘OMG 2’ और ‘Gadar 2’, ओपनिंग डे पर तोड़ेगी कमाई के रिकॉर्ड!
बता दें कि फिल्म जेलर में रजनीकांत (Rajinikanth) के साथ ही साथ मोहनलाल, तमन्ना भाटिया, जैकी श्रॉफ, राम्या कृष्णन आदि भी प्रमुख किरदारों में हैं. वहीं, फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीप कुमार ने किया है. दर्शकों को फिल्म में रजनीकांत का स्वैग काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब तारीफ की जा रही है. माना जा रहा है कि आईएमडीबी (IMDB) पर 5 हजार वोट्स के आधार पर फिल्म की रेटिंग 8 है.
-भारत एक्सप्रेस
‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…
Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…
IBPS Clerk Admit Card: IBPS क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 10 और 11…
Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…
गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…