देश

BSF की बड़ी कामयाबी, 2022 में बंगाल सीमा से 1951 बांग्लादेशी घुसपैठियों और तस्करों को पकड़ा

India Bangladesh border: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बांग्लादेश से लगी दक्षिण बंगाल की सीमा पर बीते साल 2022 में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. जवानों ने इस दौरान करोड़ों के नशीले पदार्थों सहित 1951 बांग्लादेशी तस्करों और घुसपैठियों को पकड़ा है. बीएसएफ (BSF) की तरफ से ये जानकारी साझा की गई है. बीएसएफ ने बताया कि दक्षिण बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा देश की सबसे चुनौतीपूर्ण सीमाओं में से एक है. सीमा बहुत जटिल है क्योंकि यहां जनसंख्या सीमा के दोनों ओर आसपास रहती है और उनमें समान जातीय और सांस्कृतिक समानताएं भी हैं. दक्षिण बंगाल फ्रंटियर भारत-बांग्लादेश सीमा के साथ 913 किलोमीटर के क्षेत्र की रखवाली कर रहा है, जिसमें 364 किलोमीटर नदी की सीमा और चारलैंड का विशाल क्षेत्र शामिल है.

बीएसएफ (BSF) के प्रवक्ता ने कहा कि दक्षिण बंगाल फ्रंटियर ने परिचालन के मोर्चे पर ठोस प्रयास किए हैं और काफी हद तक तस्करी की गतिविधियों को रोकने में सक्षम रहा है. साल 2022 में दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के जवान भी बड़ी संख्या में घुसपैठियों को पकड़ने में सफल रहे हैं. बीएसएफ ने बताया कि जवानों ने बीते साल तस्करी और घुसपैठ रोकने के विभिन्न अभियानों में 1951 बंगलादेशी, 936 भारतीय और 81 अन्य देशों के नागरिकों को पकड़ा है, इनमें से 69 दलाल भी शामिल हैं.

दोनों सीमा सुरक्षा बलों के बीच संबंध सौहार्दपूर्ण हैं

बीएसएफ प्रवक्ता ने आगे बताया कि भारत और बांग्लादेश की दोनों सीमा सुरक्षा बलों के बीच संबंध सौहार्दपूर्ण हैं और दोनों सेनाएं द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए अपने सर्वोत्तम प्रयास कर रही हैं. बीएसएफ और बीजीबी के बीच आपसी समझ और सहयोग ने शांति बनाए रखने के अलावा सीमा पर कई मुद्दों को हल करने में मदद की है.

ये भी पढ़ें-  Joshimath: पुनर्वास और मुआवजे के आश्वासन पर ही छोड़ेंगे अपना आशियाना- प्रदर्शन कर रहे लोगों ने प्रशासन से की मांग

वहीं आंकड़ों के मुताबिक, साल 2022 के दौरान दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के जवानों ने तस्करी किए जा रहे 1,175 मवेशियों को सफलतापूर्वक बचाया है. इसके अलावा प्रतिबंधित फेंसेडिल की 2,52,291 बोतलें, 2,812 किलोग्राम गांजा, 12,562 नग याबा टैबलेट और 1,13,12.408 ग्राम सोना भी बरामद किया है. 2022 में बीएसएफ की यह बांग्लादेश सीमा पर मिली बड़ी उपलब्धियों में से एक है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

पंजाब में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार ने मजदूरों को रौंदा, 8 की मौत; कई घायल

Punjab Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा हादसा…

1 minute ago

सिविल लाइन्स दिल्ली में मां दुर्गा की ‘एक चाला’ मूर्ति, मिल रहा संयुक्त परिवार का अनोखा संदेश

दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…

6 minutes ago

गरबा करती लड़कियों के वीडियो वायरल, भद्दे कमेंट्स की लगी झड़ी; जानें तस्वीरों का सच

देशभर में नवरात्र, गरबा और डांडिया की धूम के बीच सोशल मीडिया पर एक डरावना…

12 minutes ago

दुर्गा पूजा 2026: दिल्ली के 5 बंगाली रेस्टोरेंट जो दिलाएंगे कोलकाता के स्वाद की याद

दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…

42 minutes ago