देश

Bihar: औरंगाबाद में CM नीतीश कुमार पर फेंकी गई कुर्सी, बाल-बाल बचे, पंचायत भवन के उद्घाटन में पहुंचे थे

Bihar: बिहार में समाधान यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार पर कुर्सियां फेंकी गई हैं. नीतीश कुमार अपनी समाधान यात्रा के दौरान आज सासाराम और औरंगाबाद में थे. बताया जा रहा है कि औरंगाबाद में आक्रोशित लोगों ने उन पर कुर्सियां फेंकी है.

सीएएम के चेहरे के पास से गुजरी कुर्सियां

औरंगाबाद में बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर समाधान यात्रा के दौरान लोगों ने तब उन पर आक्रोशित होकर कुर्सियां फेंकनी शुरु कर दी जब उन्हें सीएम से मिलने से रोक दिया गया. औरंगाबाद के कंचनपुर में हुए इस घटना में सीएम घायल होते-होते बचे. कुछ कुर्सियां उनके चेहरे के ठीक सामने से होकर निकल गईं. सीएम को तत्काल सुरक्षा घेरे में लेते हुए सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बचाया.

स्थानीय लोगों की नाराजगी पड़ी भारी

नीतीश कुमार अपनी समाधान यात्रा के दौरान आज सासाराम और औरंगाबाद में थे. जिले के बारुण प्रखंड के कंचनपुर पंचायत में पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन करने पहुंचे सीएम से जब लोगों ने मुलाकात कर अपनी समस्या बतानी चाही तो सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया इससे आक्रोश में आए लोगों ने कुर्सिया पटकनी शुरु कर दी और फिर उन्हीं टूटी कुर्सियों में से एक का एक टुकड़ा सीएम नीतीश कुमार की और फेंक दिया.

सुरक्षाकर्मियों ने किया स्थिति को नियंत्रित

सीएम पर कुर्सी फेंके जाने के बाद सुरक्षाकर्मी हैरान रह गये. सीएम को सुरक्षा घेरे में लेते हुए उन्होंने किसी तरह स्थिति को निंयत्रित किया. नीतीश कुमार भी इस घटना को देख आवाक रह गये. इसके बाद घटनास्थल पर तनाव की स्थिति हो गई.

ये भी पढ़ें: “PM मोदी मेरी बेइज्जती करते हैं, मेरा अपमान करने से कुछ नहीं होगा, सच सामने आएगा”, राहुल गांधी ने साधा निशाना

समाधान यात्रा से विकास कार्यों का जायजा ले रहे हैं सीएम नीतीश कुमार

बिहार के सीएम नीतीश कुमार द्वारा किए जा रहे समाधान यात्रा के दौरान वह बिहार में विकास कार्यों का जायजा ले रहे हैं. इसके अलावा वे हर जिले में अधिकारियों और चयनित समूह के साथ समीक्षा बैठक भी कर रहे हैं. बताया जा रहा है किपिछले 18 सालों में शायद यह पहली बार है जब वह लोगों से सीधा जनसभा के माध्यम से संवाद नहीं कर रहे हैं. लोगों में इसे लेकर काफी आक्रोश है.

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Rai

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago