देश

“PM मोदी मेरी बेइज्जती करते हैं, मेरा अपमान करने से कुछ नहीं होगा, सच सामने आएगा”, राहुल गांधी ने साधा निशाना

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के संसद में दिए भाषण को लेकर हमला बोला है. उन्होंने पीएम मोदी पर अपना अपमान करने का आरोप लगाया है. राहुल ने कहा “मेरे नाम में गांधी क्यों है, नेहरू क्यों नहीं है, यह मेरा अपमान है.” उन्होंने कहा कि “हमारे देश भारत में पिता का सरनेम लगाते हैं. शायद मोदी ये बात समझते नहीं हैं. पीएम खुद को बहुत ताकतवर समझते हैं उन्हें लगता है कि सब उनसे डर जाएंगे, लेकिन उन्हें शायद पता नहीं कि वे आखिरी शख्स होंगे जिनसे मुझे डर होगा. मैंने संसद में जो भी कहा सच कहा था और इसलिए मेरे मन में डर नहीं था. मेरे अपमान से कुछ नहीं होगा. सच तो सामने आ ही जाएगा”.

कांग्रेस नेता ने कहा कि संसद के रिकॉर्ड से मेरे भाषण को हटाया दिया गया लेकिन पीएम मोदी के शब्दों को रिकॉर्ड से नहीं हटाया गया. जबकि मैंने संसद में विनम्रता से अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि मैंने कुछ झूठ नहीं कहा और तथ्यों पर अपनी बात रखी थी.

‘पीएम सीधे तौर पर मेरी बेइज्जती करते हैं’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को केरल में अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में थे. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के भाषण का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि देश के पीएम सीधे तौर पर मेरी बेइज्जती करते हैं लेकिन उनकी बातों को ऑफ द रिकॉर्ड नहीं किया जाता. राहुल ने बताया कि “संसद की कार्यवाही से मेरे भाषणों को हटाने की जानकारी मैंने स्पीकर (लोकसभा अध्यक्ष) को पत्र लिखकर जानकारी दी है और सबूत दिये हैं”.

यह भी पढ़ें-   “गाय सींग मार दे तो क्या होगा? BJP को पहले 10 लाख का बीमा देना चाहिए”, काउ हग डे को लेकर CM ममता बनर्जी ने कसा तंज

‘मेरा अपमान करने से कुछ नहीं होगा, सच सामने आएगा’

राहुल गांधी ने आगे कहा कि मेरा अपमान करने से कुछ नहीं होगा लेकिन सच हमेशा सामने आता है. उन्होंने कहा कि आपको देखना है जब मैं सदन में बोल रहा था और पीएम मोदी सदन में बोल रहे थे. पीएम ने अपने भाषण के दौरान कितनी बार पानी पिया और कैसे पानी पीते समय उनके हाथ कांप रहे थे. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि इस देश में हर किसी के लिए संसद की कार्यवाही देखना जरुरी है कि देश में क्या हो रहा है. लोगों को समझना जरुरी है कि पीएम मोदी और गौतम अडानी की बीच तरह की सांठगांठ हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

दवाओं की खरीद में कीमतों का खेल? दूसरे राज्यों से तुलना में झारखंड की दरों पर उठे गंभीर सवाल

Jharkhand News: झारखंड में सरकारी अस्पतालों के लिए दवाओं की खरीद की प्रक्रिया एक बार…

12 minutes ago

Swiss President India Visit: भारत-स्विट्जरलैंड में निवेश और रोजगारों के लिए हुए बड़े समझौते, PM मोदी ने क्‍या-कुछ कहा जानिए

SWISS PRESIDENT GUY PARMELIN IN INDIA: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पार्मेलिन के 3 दिवसीय राजकीय…

27 minutes ago

क्या 4 साल का इंतजार रंग लाया? जानिए कैसे ‘चौथी फेल’ विजय सलगांवकर ने 3 दिन में छापे 270 करोड़+

Drishyam 3 Collection Day 3: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन'…

59 minutes ago

मिडिल ईस्ट से आई खुशखबरी! पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता, कम होने वाली हैं तेल की कीमतें

Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट से तेल सप्लाई बढ़ने और G7 देशों के भंडार जारी…

59 minutes ago

ग्वालियर में खौफनाक कार एक्सीडेंट, 3 गाड़ियों के उड़े परखच्चे, पुलिस ने घायल ड्राइवर को भेजा अस्पताल

Gwalior Car Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने…

1 hour ago