बिना मेहनत चमकेगी बाथरूम की टाइल्स! शशांक अलसी का आसान घरेलू नुस्खा
बिहार : स्नान के दौरान गंगा नदी में डूबने से 5 की मौत
Bihar News: गंगा में स्नान करने गए कुछ लोग नदी की तेज धारा में बह गए. डूबने से पांच लोगों की मौत हो गई. यह घटना बिहार के बेगूसराय जिले के चकिया थाना क्षेत्र की है, जहां नदी से आज शाम को कई लाशें बरामद की गईं.
बेगूसराय पुलिस के एक अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बरौनी से राजू शाह का परिवार एक बच्चे के मुंडन के लिए गंगा के सिमरिया घाट गया था. इसी दौरान छह लोग गंगा नदी में नहाने गए थे. वे सभी नदी में पहुंच गए और वहां उनमें से 5 की डूबने से मौत हो गई.
घटना की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन और पुलिस की टीम वहां पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान चलाया गया. तलाशी अभियान के दौरान गोताखोरों ने नदी से पांच लोगों के शव बरामद कर लिए. अधिकारी के मुताबिक, पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
इस घटना के बाद क्षेत्र में मातम पसर गया है. मृतकों की पहचान बरौनी निवासी रोहित कुमार, बाबू साहेब, फुलवरिया निवासी कर्तव्य कुमार, अजय कुमार और ओम मिश्रा के रूप में हुई है. बहरहाल, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
— भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal 3 October 2026: शनिवार को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का 12 राशियों पर…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…
Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज रवि योग नए प्रयासों…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: आज आपका मिलनसार और मददगार स्वभाव लोगों के बीच सम्मान…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में आगे बढ़ने…