Bharat Express DD Free Dish

गंगा-स्नान करने गए लोग तेज जलधारा में बह गए, डूबने से 5 की मौत, चकिया के पास हुई घटना, नदी से खोजी गईं लाशें

गंगा नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से पांच लोगों की मौत हो गई. उन सभी के शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेजा गया है.

ganga river

बिहार : स्नान के दौरान गंगा नदी में डूबने से 5 की मौत

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Bihar News: गंगा में स्नान करने गए कुछ लोग नदी की तेज धारा में बह गए. डूबने से पांच लोगों की मौत हो गई. यह घटना बिहार के बेगूसराय जिले के चकिया थाना क्षेत्र की है, जहां नदी से आज शाम को कई लाशें बरामद की गईं.

बेगूसराय पुलिस के एक अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बरौनी से राजू शाह का परिवार एक बच्चे के मुंडन के लिए गंगा के सिमरिया घाट गया था. इसी दौरान छह लोग गंगा नदी में नहाने गए थे. वे सभी नदी में पहुंच गए और वहां उनमें से 5 की डूबने से मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन और पुलिस की टीम वहां पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान चलाया गया. तलाशी अभियान के दौरान गोताखोरों ने नदी से पांच लोगों के शव बरामद कर लिए. अधिकारी के मुताबिक, पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

इस घटना के बाद क्षेत्र में मातम पसर गया है. मृतकों की पहचान बरौनी निवासी रोहित कुमार, बाबू साहेब, फुलवरिया निवासी कर्तव्य कुमार, अजय कुमार और ओम मिश्रा के रूप में हुई है. बहरहाल, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read