Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bhajanlal Cabinet: राजस्थान में 30 दिसंबर को होगा मंत्रिमंडल विस्तार! तेज हुई तैयारियां

शुक्रवार को पार्टी की ओर से जानकारी दी गई है कि शनिवार को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा.

Bhajanlal Cabinet

CM Bhajanlal Sharma

Bhajanlal Cabinet: इस महीने की शुरुआत में भाजपा के सत्ता में आने के बाद राजस्थान में मंत्रिमंडल के गठन में अत्यधिक देरी ने यहां पार्टी नेताओं को हैरान कर दिया है. गुरुवार तक शपथ ग्रहण की संभावित तारीख के बारे में कोई संकेत नहीं था. हालांकि, शुक्रवार को पार्टी की ओर से जानकारी दी गई है कि शनिवार को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा.

सूत्रों के अनुसार, इस बीच CM भजनलाल दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं. इसे मंत्रिमंडल गठन की आखिरी कवायद के तौर पर देखा जा रहा है. कहा जा रहा है कि किन किन चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह दी जाएगी. नाम फाइनल हो गया है.

यह भी पढ़ें: ‘देश का प्रधानमंत्री कैसा हो? नीतीश कुमार जैसा हो’ ​दिल्ली में जदयू अध्यक्ष चुने जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने लगाए ऐसे नारे

मंत्रिमंडल में इन विधायकों को मिल सकती है जगह

बता दें कि भजनलाल कैबिनेट में किरोड़ी लाल मीणा, बाबा बालकनाथ, अनिता भदेल, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, कैलाश वर्मा, दीप्ति किरण माहेश्वरी, महंत प्रतापपुरी, ओटाराम देवासी, छगन सिंह राजपुरोहित, प्रतापसिंह सिंघवी, मदन दिलावर, विश्वराज सिंह मेवाड़, जोगेश्वर गर्ग, पुष्पेंद्र सिंह राणावत, लालाराम बैरवा, गोपाल शर्मा, लादूलाल पितलिया, झाबर सिंह खर्रा, नौक्षम चौधरी और ताराचंद जैन को शामिल किया जा सकता है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital