Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बिहार में नौका हादसा: उमानाथ घाट से दियारा जा रही बोट गंगा नदी में पलटी, 17 श्रद्धालु थे सवार, SDRF टीम बचाव-अभियान में जुटी

बिहार में राजधानी पटना के नजदीक श्रद्धालुओं से भरी एक नौका नदी में पलट गई है. उस नौका में 17 श्रद्धालु सवार थे. उनको बचाने के लिए शुरू किया गया अभियान —

boat drwon in bihar

बिहार के बाढ़ में गंगा दशहरा के दिन गंगा नदी में बड़ा हादसा हो गया

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Bihar News: बिहार में आज राजधानी पटना के नजदीक श्रद्धालुओं से भरी एक नौका नदी में पलट गई. उस नौका में 17 श्रद्धालु सवार थे. वह उमानाथ घाट से श्रद्धालुओं को लेकर दियारा जा रही थी, तभी गंगा नदी में पलट गई.

घटना के बारे में क्षेत्र के SDM शुभम कुमार ने मीडिया को जानकारी दी. SDM शुभम कुमार ने बताया कि नौका हादसे की सूचना मिलने पर SDRF की टीम घटनास्थल की ओर रवाना हो गई थी. मौके पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

SDM Badh patna bihar

उन्होंने कहा, “बाढ़ क्षेत्र की नदी में तैर रही नौका पर 17 लोग सवार थे, जिनमें से 11 सुरक्षित मिले हैं और 6 लापता बताए जा रहे हैं. उनकी खोज की जा रही है.” बता दें कि गंगा दशहरा के अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु गंगा में स्नान करने पहुंचे थे. इसी दौरान हादसा हो गया.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital