Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bihar News: बक्सर में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में मिठाई नहीं मिलने पर छात्रों ने शिक्षकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

मिठाई नहीं मिलने से छात्र इतने नाराज थे कि शिक्षकों के घर जाने वाले रास्ते की घेराबंदी कर दी और शिक्षक जब घर जाने के लिए निकले तो छात्रों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा.

Methai

जलेबी और रसगुल्ला (फोटो- सोशल मीडिया)

Vikash Jha Edited by Vikash Jha

बिहार के बक्सर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छात्रों को मिठाई नहीं मिली तो गुस्साए छात्रों ने शिक्षकों की पिटाई कर दी. मिठाई नहीं मिलने से छात्र इतने नाराज थे कि शिक्षकों के घर जाने वाले रास्ते की घेराबंदी कर दी और शिक्षक जब घर जाने के लिए निकले तो छात्रों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. हंगामा होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. फिलहाल पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है. स्कूल के प्रधानाध्यापक और शिक्षकों को थाने पर बुलाया है.

मिठाई के लिए शिक्षकों की पिटाई

पूरा मामला जिले के मुरार थाना क्षेत्र के सरकारी हाई स्कूल की है. जहां स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के बाद छात्रों के बीच मिठाई बांटे जा रहे थे. जब छात्रों की भीड़ बढ़ी तो मिठाई बांटना बंद कर दिया गया. इसी से गुस्साए छात्रों ने शिक्षकों के घर लौटते समय उनपर हमला कर दिया. जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, सभी छात्र मौके से फरार हो गए.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना के संबंध में मुरार थाना प्रभारी ने बताया कि छात्रों के हंगामा करने की जानकारी मिली थी. जिसके बाद पुलिस की दल को मौके पर भेजा गया था. जहां सबकुछ सामान्य था. प्रधानाध्यापक से फोन पर बातचीत की और शिक्षकों को कल थाने पर बुलाया है. अभी तक मारपीट की जानकारी सामने नहीं आई है.

ये भी पढ़ें- अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि, PM मोदी ने राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को किया याद

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital