देश

Bihar Police Firing: कटिहार में प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों पर पुलिस ने की फायरिंग, 1 की मौत 3 घायल, बिजली कटौती के खिलाफ कर रहे थे प्रदर्शन

Bihar Katihar News: बिहार के कटिहार में जिले में बिजली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज और फायरिंग की है. इस घटना में 1 की मौत हो चुकी है, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक ग्रामीण उग्र होकर बिजवी विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे और पत्थरबाजी शुरू हो गई. पुलिस और बिजली विभाग पर हुए पत्थरबाजी के खिलाफ पुलिस ने फायरिंग शुरू कर दी.

पुलिस ने बताया है कि उनकी फायरिंग में एक शख्स की मौत हुई है जिसका नाम खुर्शीद आलाम (34) है. जबकि एक शख्स जिसका नाम नियाज आलम है, उसकी हालत नाजुक है. हालाकि, गांव वाले पुलिस के दावे का खंडन कर रहे हैं. उनके मुताबिक पुलिस फायरिंग में 5 लोगों को गोली लगी है.

कटिहार के बारसोई अनुमंडल में बुधवार को दोपहर साढ़े 12 बजे तकरीबन एक हजार की संख्या में ग्रामीण बिजली कटौती के खिलाफ सड़क पर उतर गए और बिजली विभाग के दफ्तर का घेराव करने लगे. लोगों ने बस्तौल चौक और बारसोई प्रखंड मुख्यालय का मेन रोड जाम कर दिया. मौके पर पुलिस लोगों को नियंत्रित करने पहुंची. तभी लोगों ने भी पथराव शुरू कर दिया.

वहीं, पुलिस की ओर से घटना पर एक प्रेस रिलीज जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि थाने से लगभग 100 मीटर की दूरी पर बिजली दफ्तर के पास प्रदर्शन चल रहा था और लोग पहले से लाठी-डंडे और पत्थर लेकर पहुंचे थे. पुलिस की चेतवानी के बावजूद लोगों ने पथराव किया, जिसके बाद कार्रवाई अमल में लाई गई.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान भागी ‘अंजू’ के हो रहे खूब चर्चे, उसने वहां कुबूला इस्लाम और नसरुल्लाह से निकाह भी कर लिया

कटिहार गोलीकांड पर अब राजनीति भी तेज हो गई है. बीजेपी ने इसे नीतीश सरकार का क्रूर चेहरा बताया है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि नीतीश कुमार की पुलिस ने गोली चलाकर लोगों को मारने का काम किया है. सम्राट चौधरी ने मामले की हाई-लेवल जांच कराने की मांग की है. वहीं, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

26 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

2 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

2 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

3 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 hours ago