कांग्रेस नेता जयराम रमेश
Bihar Political Crisis: बिहार की सियासत में जारी उथल-पुथल के बीच कांग्रेस ने शनिवार को नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया. कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे उनसे बातचीत करने की कोशि कर रहे हैं. इसके साथ ही कहा कि नीतीश कुमार का इंडिया अलायंस में काफी महत्वपूर्ण योगदान है. ये बयान ऐसे समय में आया है, जब नीतीश कुमार के एनडीए के साथ जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं.
जयराम रमेश ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “बिहार में नये मंत्रिमंडल के गठन की बात हो रही है. भूपेश बघेल को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है. मेरी जानकारी के मुताबिक भूपेश बघेल आज रात ही पटना पहुंच जाएंगे.” उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी और जनता दल(यूनाइटेड) अध्यक्ष नीतीश कुमार ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा बने रहेंगे.
भाजपा समर्थित एनडीए में नीतीश कुमार के लौटने की खबरों पर जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष बिहार के मुख्यमंत्री से बातचीत करने के लिए प्रयासरत हैं, लेकिन अब तक उनसे संपर्क नहीं हो पाया है. उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार के निमंत्रण पर 23 जून को विपक्षी दलों की (पटना में) बैठक हुई थी…दूसरी बैठक बेंगलुरु में हुई, जहां गठबंधन को ‘इंडिया’ नाम दिया गया. बेंगलुरु बैठक में नीतीश कुमार की भूमिका महत्वपूर्ण थी. मुंबई में हुई बैठक में भी बिहार के मुख्यमंत्री का योगदान महत्वपूर्ण था.”
जयराम रमेश ने कहा कि ‘इंडिया’ की बैठकों में नीतीश का भाजपा के खिलाफ कड़ा रुख रहा था. कांग्रेस नेता ने नीतीश के राजग के साथ जाने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर यह भी कहा, “जो खबरें आ रही हैं वे अनौपचारिक हैं. इन खबरों पर टिप्पणी नहीं करूंगाॉ.”
सूत्रों की मानें तो यह भी संभव है कि आज शाम को ही सीएम नीतीश कुमार राजभवन जाकर अपना इस्तीफा सौंप दें. कुल मिलाकर भाजपा आज शाम तक नीतीश को समर्थन पत्र सौंप सकती है. इस बीच बिहार प्रभारी विनोद तावड़े भी पटना पहुंच चुके हैं.
सियासी अटकलों के बीच सीएम नीतीश कुमार बक्सर पहुंचे तो उनके साथ भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे भी थे. इस बीच मोतीहारी सांसद राधा मोहन सिंह राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा कि वे राज्यपाल को कृषि मेले में शामिल होने का न्योता देने के लिए यहां आए हैं.
-भारत एक्सप्रेस
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…
दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…
Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…