मनोरंजन

Bigg Boss-17: जगमगाती हुई ट्रॉफी की पहली झलक देखिए…कैसी नजर आती है

Bigg Boss – Season 17: मशहूर शो बिग बॉस के सीज़न 17 शो के टॉप 5 फाइनलिस्ट अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारुकी,मन्नारा चोपड़ा,अभिषेक कुमार और अरुण माशेट्टी मन मोह लेने वाली ट्रॉफी अपने हाथों में उठाने के लिए हर एक कंटेस्टेंट एक-दूसरे को जबरदस्त टक्कर दे रहे हैं. फिनाले से पहले होने वाले प्रोग्राम के लिए पहले से ही परफॉर्मेंस की भी तैयारी कर रहे हैं और रिहर्सल कर सभी धमाकेदार परफोर्मेंस देने को बेताब हैं और ट्राफी की झलक देखकर कंटेस्टेंट और फैन्स में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.

कुल 20 कंटेस्टेंट्स को पछाड़कर टॉप 5 फाइनलिस्ट में से कौन होगा इस चमचमाती ट्राफी का असली हकदार?

इस रिएलिटी शो के प्रोमो में दिखाई गयी ट्राफी इस सीजन की ट्रॉफी से पिछले सीजन से काफी अलग तरह की है. जब आप ट्रॉफी पर नज़र डालेंगे तो उसमें आपको इस सीजन का जो थीम था थीम दिल, दिमाग और दम उसकी भी झलक आपको ट्राफी पर देखने को मिलेगी उसके साथ ही ट्रॉफी के एक साइड में बीग बॉस के लोगो का बी भी बना हुआ है जो कि बिग बॉस को इंडीकेट कर रहा है. रिपोर्ट्स की मानें तो इस सीजन के विजेता को लगभग 30 से 40 लाख रुपये और उसके साथ ही स्पोंसर की तरफ से एक कार भी मिलेगी.

इस सीजन के आने वाले शो के एपिसोड में सभी घरवालों को सपोर्ट करने के लिए कोई न कोई गेस्ट और परिवार वाले आएंगे, जिसके कारण घर में सभी लोग काफी इमोशनल होते हुए दिखाई दे रहे हैं .इस शो के जारी हुए नए प्रोमो में मुनव्वर फारुकी और अंकिता लोखंडे को करन कुंद्रा और अमृता खाविलकर को उनका सपोर्ट करने के लिए अंदर आते देख रोते हुए देखा जा सकता है . जहां करन कुंद्रा मुनव्वर के लिए अंदर आते दिखे,वहीं अमृता अंकिता को सपोर्ट करने के लिए बीग बॉस 17 में मिलते हुए देखा गया,अपने दोस्त को सपोर्ट करने के लिए वह भी शामिल हुईं . बिग बॉस के सीजन 17 के कंटस्टेंटो ने अपने दोस्तों को गले लगाया और फूट फूट कर खूब रोए.

यह भी पढिए- ऋतिक-दीपिका की फिल्म ‘फाइटर’ बॉक्स ऑफिस पर फुल स्पीड में भर सकती है उड़ान, जानें पहले दिन कितने कलेक्शन की उम्मीद

मुनव्वर फारुकी को रोते हुए देखा गया और पूछते हुए देखा गया कि उनसे गलती कहाँ हुई,उसके बाद सांत्वना देते हुए करन ने उनसे माफी मांगने और सब कुछ सॉर्ट आउट कर लाइफ में आगे बढ़ने की सलाह दी,उधर दूसरी तरफ अमृता ने एक खुलासा करते हुए कहा की जब भी अंकिता रोती थीं तो वह और उसकी मां भी साथ साथ रोतीं थीं.इस सपोर्ट करने के दौर में बॉलीवुड एक्ट्रेस और बिग बॉस OTT सीजन 2 की फाइनलिस्ट, पूजा भट्ट भी मन्नारा चोपड़ा का सपोर्ट करने पहुंची और उन्हें कूल और काल्म होकर अपने गेम पर फोकस करने की सलाह दी.देखते रहिये आगे और क्या क्या होता है.

Pratyush Priyadarshi

Recent Posts

घरेलु विवाद पर जवान ने तड़तड़ाई गोलियां, बेटे और खुद की मौत

मानसा में घरेलू विवाद के चलते पंजाब पुलिस के गनमैन ने अपने परिवार पर गोलियां…

24 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब में नशा तस्करों का विरोध करने के कारण मारे गए लोगों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को पंजाब का दौरा करेंगे. राज्य में नशीले पदार्थों…

24 minutes ago

नंदा देवी की बर्फ में छिपा परमाणु रहस्य, जब भारत और अमेरिका ने मिलकर चीन पर नजर रखने की बनाई थी गुप्त योजना

उत्तराखंड की नंदा देवी की बर्फीली चोटियों में छिपा है एक ऐसा रहस्य, जिसका संबंध…

29 minutes ago

भारत-न्यूजीलैंड के बीच FTA लागू, भारतीय कारोबार और किसानों के लिए खुलेंगे नए रास्ते

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) मंगलवार से लागू हो गया है.…

36 minutes ago

राहुल गांधी और नेहा बोरा की तस्वीर वायरल, जानिए क्या है सच्चाई

सोशल मीडिया पर राहुल गांधी और AISA नेता नेहा बोरा की वायरल हो रही आपत्तिजनक…

41 minutes ago