देश

Vande Bharat Express: नहीं थम रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटनाएं, बिहार के कटिहार में ट्रेन को बनाया निशाना, खिड़की का शीशा टूटा

Vande Bharat Express: वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर एक बार पथराव की घटना सामने आई है. ट्रेन पर पथराव बिहार के कटिहार में बलरामपुर के पास किया गया. पथराव के कारण ट्रेन की खिड़की का शीशा टूट गया. ताजा मामला 20 जनवरी (शुक्रवार) का है. वंदे भारत ट्रेन पर लगातार पथराव के मामले सामने आ रहे हैं. रेलवे मामले की जांच में जुटा है. इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे ने कई उपाय किए हैं. लेकिन देश के अलग-अलग हिस्सों में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की घटनाएं कम होती नहीं दिख रही हैं.

22302 डाउन वंदे भारत एक्सप्रेस की एस्कॉर्ट टीम ने बताया कि कोच-सी 6 में बर्थ नंबर 70 पर यात्रियों ने डालखोला-तेलता रेलवे स्टेशन को पार करते समय पथराव की सूचना दी है. डालखोला-तेलता रेलवे स्टेशन बिहार के कटिहार में बलरामपुर के अंतर्गत आता है. पथराव के कारण कोच सी-6 के दाहिनी ओर की एक खिड़की का शीशा टूट गया है.

रेलवे सुरक्षा बल के वरीय सुरक्षा आयुक्त कमल सिंह ने घटना की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि दालकोला आरपीएफ पोस्ट के तहत 20 जनवरी (शुक्रवार) को तेलता रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन संख्या 22302 डाउन वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव हुआ. इसके बाद आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने संबंधित घटनास्थल का जायजा लिया और कटिहार के एसपी जितेंद्र कुमार से बातचीत की. पथराव की यह घटना पश्चिम बंगाल की सीमा के पास बिहार के कटिहार जिले में हुई है.

ये भी पढ़ें: UPGIS 2023: कैबिनेट मंत्री एके शर्मा के नेतृत्व में अहमदाबाद में रोड शो, यूपी में आया 38 हजार करोड़ का निवेश, 22 इंवेस्टर्स ने किए MoU पर साइन

पश्चिम बंगाल में भी ट्रेन को बनाया गया था निशाना

इससे पहले जनवरी के पहले सप्ताह में पश्चिम बंगाल में भी इस तरह के मामले सामने आए थे. वंदे भारत ट्रेन हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी की तरफ जा रही थी तो दार्जीलिंग जिले में पथराव किया गया था. दार्जीलिंग जिले में फांसीदेवा के पास ट्रेन पर पत्थर फेंके गए थे. और एक अन्य पथराव उसी रूट पर किया गया था. वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की इस घटना को लेकर बीजेपी ने आरोप लगाया था कि ट्रेन को निशाना बनाने वाले टीएमसी के लोग थे. इसके पहले, विशाखापत्तनम में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव किया जा चुका है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

2 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

2 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

2 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

3 hours ago