Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘साथियों तैयार रहिए…’ भाजपा ने जौनपुर से घोषित किया प्रत्याशी तो धनजंय सिंह ने भरी हुंकार, जानें पूरा मामला

BJP Candidate List JDU Dhananjay Singh Viral Post: भाजपा ने जौनपुर से कृपाशंकर सिंह को प्रत्याशी बनाया तो जेडीयू के धनजंय सिंह ने बगावती तेवर दिखाते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की है.

BJP Candidate List JDU Dhananjay Singh Viral Post

जेडीयू महासचिव धनंजय सिंह.

BJP Candidate List JDU Dhananjay Singh Viral Post: भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 195 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है. इस लिस्ट में यूपी से पार्टी 51 सीटों पर उम्मीदवार तय कर दिए हैं. इसमें जौनपुर की सीट भी शामिल है. यहां से पार्टी ने कृपाशंकर सिंह को प्रत्याशी बनाया है. ऐसे में बाहुबली और पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पोस्ट की काफी चर्चा हो रही है. बीजेपी की लिस्ट जारी होते ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की. साथियों तैयार रहिए… लक्ष्य बस एक लोकसभा 73 जौनपुर. इसके साथ ही अपनी एक फोटो भी शेयर की.

ऐसे में धनंजय सिंह ने बगावती तेवर दिखाए हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि वे या तो निर्दलीय या नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के सिंबल पर चुनाव लड़ सकते हैं. हालांकि इस पोस्ट के जरिए उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया कि वे चुनावी मैदान में ताल ठोकने के लिए तैयार हैं.

ये भी पढ़ेंः पवन सिंह ने आसनसोल सीट से चुनाव लड़ने से किया इंकार, बीजेपी ने कल ही बनाया था प्रत्याशी

जानें कौन हैं कृपाशंकर सिंह

बता दें कि भाजपा ने शनिवार को यूपी की 51 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया था. जिसमें जौनपुर की सीट भी शामिल है. पार्टी ने यहां से कृपाशंकर सिंह को उम्मीदवार बनाया है. कृपाशंकर सिंह महाराष्ट्र सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके हैं. इसके अलावा वे मुंबई कांग्रेस केे अध्यक्ष भी रह चुके हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरू लैब असिस्टेंट के तौर पर की थी. कृपाशंकर सिंह 2019 में भाजपा में शामिल हो गए थे.

ये भी पढ़ेंः ‘8 साल की उम्र में गंवाया हाथ…’ जानें कौन हैं दो बार के स्पर्ण पदक विजेता देवेंद्र झाझड़िया जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रत्याशी



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital