देश

जिस नीतीश-लालू को इंदिरा गांधी ने भेजा था जेल, वही आज कर रहे राहुल गांधी का स्वागत- जेपी नड्डा ने कसा तंज, उद्धव पर बोले- बालासाहेब सोचते होंगे…

Opposition Parties Meeting: भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पटना में विपक्षी दलों की बैठक की मेजबानी करने को लेकर सीएम नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद को आड़े हाथों लिया. जेपी नड्डा ने दोनों नेताओं को याद दिलाया कि इसी कांग्रेस पार्टी की नेता और पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने उन्हें आपातकाल के दौरान महीनों के लिए जेल में डाल दिया था.

ओडिशा में एक रैली को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि आज जब सभी विपक्षी दल पटना में गलबहियां डाल रहे हैं तो उन्हें आश्चर्य होता है कि कांग्रेस विरोध के साथ अपनी राजनीति को आगे बढ़ाने वाले नेताओं की स्थिति क्या से क्या हो गई है. उन्होंने कहा, “विपक्ष के कई प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं की बैठक पटना में हो रही है. इसमें वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके दल भाजपा को कड़ी चुनौती देने के मकसद से एक मजबूत मोर्चा बनाने की रणनीति पर मंथन किया जाएगा.”

उन्होंने कहा, ‘‘यही लालू प्रसाद यादव पूरे 22 महीने जेल में रहे. कांग्रेस की इंदिरा गांधी… राहुल की दादी ने उन्हें जेल में डाला था. यही नीतीश कुमार पूरे 20 महीने जेल की सलाखों के पीछे रहे. इंदिरा गांधी ने उन्हें जेल में डाला था.’’ वहीं जेपी नड्डा ने महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा हिन्दुओं की बात करने वाले उनके पिता बालासाहेब ठाकरे कहा करते थे कि वह शिवसेना को कभी कांग्रेस नहीं बनने देंगे और जिस दिन कांग्रेस से हाथ मिलाना पड़े तो वह अपनी दुकान बंद कर देंगे. नड्डा ने कहा कि आज बालासाहेब ठाकरे सोचते होंगे किसी और ने नहीं, बल्कि उनके बेटे ने ही उनकी दुकान बंद कर दी है.

राजनीति में क्या से क्या हो गया- नड्डा

नड्डा ने कहा, ‘‘ये कैसी राजनीति है. आज पटना की धरती में राहुल गांधी का आदर सहित स्वागत करते हुए मैं जब इनकी तस्वीरें देख रहा हूं तो मुझे याद आता है कि राजनीति में क्या से क्या हो गया? कहां से चले थे कहां पहुंच गए?’’ वहीं विपक्षी नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को निशाना बनाए जाने पर भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘जब दुनिया में प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ होती है, तो यहां कांग्रेसी नेताओं के पेट में मरोड़ उठते हैं. उनको पसंद नहीं आता कि दुनिया में मोदी की प्रशंसा हो रही है.’’

ये भी पढ़ें: Opposition Parties Meeting: कौन कहां से लड़ेगा- शिमला की बैठक में लगेगी मुहर! राहुल, ममता, अखिलेश एक सुर में बोले- साथ लड़ेंगे चुनाव, बीजेपी की बढ़ेगी टेंशन?

12 जुलाई को शिमला में विपक्षी दलों की अगली बैठक

बता दें कि पटना में शुक्रवार को 15 दलों की महाबैठक में बीजेपी के खिलाफ एकजुट होने पर कई घंटे मंथन हुआ. बैठक में विपक्षी दलों की सहमति बनी है और अब अगली बैठक 12 जुलाई को शिमला में होगी. विपक्षी दलों की इस बैठक में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के अलावा अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, एमके स्टालिन, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव और उद्धव ठाकरे समेत कई प्रमुख नेता शामिल हुए.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

Harry Boxer Arrested: लॉरेंस गैंग का कुख्यात हैरी बॉक्सर कैलिफोर्निया में गिरफ्तार, भारत लाने की कागजी कार्रवाई शुरू

Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…

26 seconds ago

अमेरिका से कनाडा तक दिवाली की धूम, जगमग हुए शहर; न्यू जर्सी में रामलीला तो टोरंटो में लगा स्ट्रीट मेला

Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…

11 minutes ago

गुरनूर बरार की कातिलाना गेंदबाजी! दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड 134 रन पर ढेर

India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…

22 minutes ago

Ghaziabad Blast में आतंकी कनेक्शन! ‘तहरीक-उल-मुजाहिदीन’ के नाम से वीडियो वायरल, पुलिस और एजेंसियां अलर्ट

Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…

31 minutes ago

मोहम्मद शमी: टेस्ट क्रिकेट ने उन्हें छोड़ दिया, उन्होंने क्रिकेट को नहीं

Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…

1 hour ago