खेल

Paris Olympics 2024: मनु भाकर ने महिलाओं के 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल के लिए क्वालीफाई किया

Paris Olympics 2024: निशानेबाजी में भारत की शीर्ष पदक उम्मीद मनु भाकर (Manu Bhaker) ने पेरिस ओलंपिक में मजबूत शुरुआत की और महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के क्वालीफिकेशन राउंड में 580-27x का स्कोर बनाकर तीसरे स्थान पर रहीं और फाइनल में जगह पक्की की.

भाकर के क्वालिफिकेशन प्रयास में उन्होंने छह राउंड में 97, 97, 98, 96, 96 और 96 का स्कोर दर्ज किया और हंगरी की वेरोनिका मेजर (582-22x) और कोरिया गणराज्य की ओह येजिन (582-20x) के बाद तीसरे स्थान पर रहीं. इस श्रेणी में भारत की दूसरी एथलीट, रिदम सांगवान 15वें स्थान पर रहकर क्वालिफाई करने में असफल रहीं, क्योंकि उनका स्कोर 573-14x था.

भारत की 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम, संदीप सिंह/एलावेनिल वलारिवान और अर्जुन बाबुता/रमिता जिंदल और दोनों पुरुष निशानेबाज सरबजोत सिंह और अर्जुन सिंह चीमा पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में विफल रहने के बाद मनु इस स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय निशानेबाज बन गयी. महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का फाइनल रविवार को होगा.

ये भी पढ़ें-

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में चीन ने जीता पहला गोल्ड मेडल

Paris Olympics 2024: सरबजोत, अर्जुन पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल के लिए क्वालीफाई करने से चूके

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

11 minutes ago

नेताजी से गुस्ताखी…, इंदौर में 15 साल की लड़की को धक्का मारकर गरबा पंडाल से निकाला, वीडियो वायरल

Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

12 minutes ago

पाकिस्तानी जुल्म के बीच बलूचिस्तान में कुदरत की दोहरी मार..! 5.8 तीव्रता के खतरनाक भूकंप से खुजदार में मची चीख-पुकार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…

24 minutes ago

खाकी पर फायरिंग करना पड़ा भारी: झांसी एनकाउंटर में एक बदमाश घायल, दो शातिर दबोचे गए

UP News: झांसी जनपद के उल्दन में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच…

31 minutes ago

मृण्मयी से चिन्मयी! भारतीय शिल्पशास्त्र, पुराण और प्रतिमालक्षण में माँ दुर्गा के स्वरूप का निगूढ़ तत्त्व और विज्ञान

मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पशास्त्र, गणित…

1 hour ago

लोहावट: बोरवेल से निकाला गया 9 वर्षीय मासूम, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…

1 hour ago