होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
राखी सावंत,आदिल खान (फोटो)
Rakhi Sawant On Adil Khan Durrani: ड्रामा क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत की जिंदगी वाकई ड्रामों से भरी रहती है. रितेश नाम के शख्स से राखी फरवरी 2022 में अलग हुई थीं. कुछ समय बाद उन्हें आदिल खान में प्यार मिल गया था और कपल ने गुपचुप तरीके से मई 2022 में शादी भी कर ली थी. कुछ समय पहले राखी ने आदिल संग अपने निकाह का खुलासा किया था, लेकिन एक बार फिर उनकी शादी में दिक्कतें चल रही हैं. राखी ने पति पर मारपीट का आरोप लगाकर जेल भी भिजवा दिया है.
राखी सावंत ने कुछ समय पहले ही आदिल खान पर मारपीट का आरोप लगाया था और कहा था कि आदिल ने उन्हें मारने की कोशिश की थी. आदिल पर 406-420 के अलावा 506, 513 और 323 के तहत मामला दर्ज किया गया है. राखी ने आदिल पर गैर-जमानती धाराएं लगाई हैं, जिसके बाद उन्हें जमानत मिलना मुश्किल है. आदिल को जेल भेज दिया गया है. आदिल के जेल जाने के बाद राखी सावंत ने मीडिया संग बातचीत में अपना दुख जाहिर किया था.
राखी सावंत अपने वकील से मिलने के लिए एक रेस्तरां के बाहर स्पॉट हुईं. पैपराजी ने उनसे पूछा कि वह खुश नजर आ रही हैं. राखी कहती हैं कि वह खुश नहीं हैं, बल्कि उन्हें आदिल के बारे में कुछ पता चला है. आदिल की पहली शादी का कार्ड, तलाक और शादी के पेपर्स मिले हैं. उनके रिएक्शन से साफ था कि इन सबूतों ने उनके पैरों तले जमीन खिसका दी थी.
राखी सावंत ने कहा कि आदिल उन्हें बहुत पीटता था. उनके हाथ में जो भी होता था, वह राखी को फेंककर मार देता था. शादी के बाद से ही वह आदिल के जुल्मों को सह रही हैं. मां और फैमिली ने उन्हें इसे सहने के लिए कहा था. वह परिवार के लिए चुप थीं, लेकिन अब नहीं. राखी सावंत से पूछा गया कि क्या अब वह तलाक लेंगी. इस पर एक्ट्रेस ने कोई जवाब देने से इनकार कर दिया.
एक तरफ राखी ने आदिल पर मारपीट का आरोप लगाया है, दूसरी ओर आदिल के वकील ने राखी पर भी यही आरोप लगाया है. कोर्ट में वकील ने कहा कि राखी आदिल को मारता था. इस पर रिएक्शन देते हुए राखी ने कहा कि आदिल खुद को ही पीटता था. वह कभी अपना सिर लड़ा देता था तो कभी खुद को मारता रहता था.
Minor Girl Rape Lucknow: राजधानी लखनऊ में चौक थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी को…
Pakistan News: क्या आसिम मुनीर बदलने जा रहे हैं पाकिस्तान का नक्शा? जानिए क्यों 4…
Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…
चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…
सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…