देश

BJP नेता ने Salman को दिया विश्नोई समाज से माफी मांगने का सुझाव, कहा- गलती स्वीकारने से बढ़ता है इंसान का कद

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने सोमवार को बॉलीवुड अभिनेता Salman Khan से बिश्नोई समाज से माफी मांगने की मांग की. उन्होंने कहा कि माफी मांगने से किसी व्यक्ति की कद, प्रतिष्ठा कम नहीं होती है, बल्कि गलती को स्वीकार करने से उसका कद बढ़ता है. हरनाथ यादव ने सलमान खान से अपील की इस विवाद को समाप्त करें.

हरनाथ सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ”करीब 23-24 साल पहले सलमान खान एक फिल्म की शूटिंग के लिए राजस्थान गए थे. वे शिकार करने गए और एक काले हिरण को मार दिया. काले हिरण की बिश्नोई समाज में घर-घर पूजा होती है. पूरे देश में जहां-जहां बिश्नोई समाज के लोग हैं, उनके अंदर इसको लेकर आक्रोश है. इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया और मामला कोर्ट में पहुंचा. निचली अदालत से सलमान खान को पांच साल की सजा हुई. ”

उन्होंने कहा, “इंसान से गलतियां होती हैं और सलमान खान बहुत लोकप्रिय व्यक्ति हैं. उनके बहुत बड़ी संख्या में फॉलोअर हैं. इस विवाद को सुलझाने के लिए मैंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनसे अपील की. ​​इस विवाद को खत्म करने का सबसे अच्छा तरीका पश्चाताप करना और माफी मांगना है. माफी मांगने से किसी व्यक्ति का कद, प्रतिष्ठा कम नहीं होता है, बल्कि, गलती को स्वीकार करना उसके कद को बढ़ता है. सलमान खान को मेरी राय है कि इस विवाद को समाप्त करें.”

भाजपा के वरिष्ठ नेता हरनाथ यादव ने कहा कि बाबा सिद्दीकी की हत्या से इसे जोड़ने की जरूरत नहीं है, मैं सलमान खान का एक शुभचिंतक हूं, इसको किसी भी प्रकार से जोड़ना मेरी कोई मंशा नहीं है.

इससे पहले हरनाथ सिंह यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सलमान खान और काले हिरण की तस्वीर पोस्ट की. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, ”प्रिय सलमान खान काला हिरण जिसे बिश्नोई समाज देवता मानता है, उसकी पूजा करता है, उसका आपने शिकार किया और उसे पकाकर खा लिया.

यह भी पढ़ें- Baba Siddique Murder Case: चौथे आरोपी जीशान अख्तर के घर पर ताला, परिजन गायब

जिसके कारण बिश्नोई समाज की भावनाएं आहत हुई और आपके प्रति बिश्नोई समाज में लंबे समय से आक्रोश है. व्यक्ति से गलती हो जाती है. आप बड़े अभिनेता हैं, देश में बड़ी संख्या में लोग आपसे स्नेह करते हैं. मेरा आपको सद्परामर्श है कि आपको बिश्नोई समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए अपनी बड़ी गलती के लिए बिश्नोई समाज से माफी मांगना चाहिए.”

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

Karwa Chauth 2026: कहीं दिखा चांद तो कहीं बने रहे बादल, जानिए चंद्र दर्शन न होने पर कैसे पूरा करें व्रत

Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…

9 hours ago

UCC पर बढ़ी बहस: क्या पूरे देश में लागू होगी समान नागरिक संहिता? कार्यक्रम में जुटे कानून और राजनीति के दिग्गज

देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…

10 hours ago

PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…

10 hours ago

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

11 hours ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

11 hours ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

11 hours ago