शरद पूर्णिमा 2024.
Sharad Purnima 2024 Amrit Kheer: हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा का विशेष धार्मिक और पौराणिक महत्व है. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल शरद पूर्णिमा बुधवार, 16 अक्टूबर को पड़ रही है. शरद पूर्णिमा को लेकर ऐसी मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से परिपूर्ण होकर रात के करीब 12 बजे धरती पर अमृत की वर्षा करता है. यही वजह है कि इस अमृत को प्राप्त करने के लिए लोग खीर बनाकर खुले आसमान के नीचे रखते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि शरद पूर्णिमा पर अमृत वाली खीर खाने के लिए क्या किया जाता है और इस खीर को खाने के क्या फायदे हैं.
शरद पूर्णिमा को रात में चालव और दूध का खीर बनाएं. इसके बाद उस खीर को साफ कपड़े से ढककर चंद्रमा की
रोशनी के नीचे रखें.
शरद पूर्णिमा को मध्य रात्रि में यानी 12 बजे के बाद मां लक्ष्मी को उस खीर का भोग लगाएं.
शरद पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाने के बाद उसे प्रसाद के तौर पर परिवार के सभी सदस्यों को खिलाएं.
यह भी पढ़ें: शरद पूर्णिमा पर खुले आसमान के नीचे क्यों रखते हैं खीर, जानें धार्मिक महत्व और वैज्ञानिक कारण
कहा जाता है कि शरद पूर्णिमा के दिन अमृत वाली खीर खाने से शरीर स्वस्थ रहता है. साथ ही शरीर में सकारात्मक ऊर्जा
का संचार होता है.
मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की खीर अस्थमा के मरीजों, चर्मरोगियों के लिए वरदान है. अमृत वाली खीर खाने से अस्थमा और चर्म रोगियों को आराम मिलता है.
शरद पूर्णिमा पर अमृत वाली खीर का सेवन करने से हृदय और फेफड़े से संबंधित बीमारियां ठीक हो सकती हैं.
पंचांग के अनुसार, शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय शाम 5 बजकर 05 मिनट पर होगा. इसके साथ ही इस दिन खीर खाने के समय रात 8 बजकर 40 मिनट से शुरू होगा.
शरद पूर्णिमा पर स्नान-दान का विशेष महत्व है. शास्त्रों के मुताबिक, स्नान ब्रह्म मुहूर्त में करना अच्छा रहता है. शरद पूर्णिमा के दिन स्नान-दान का शुभ मुहूर्त सुबह 4 बजकर 42 मिनट से लेकर 5 बजकर 32 मिनट तक रहेगा. ऐसे में इस दौरान स्ना-दान करने से विशेष पुण्य फल प्राप्त होगा.
यह भी पढ़ें: शरद पूर्णिमा के अगले दिन सूर्य देव करेंगे गोचर, इन राशि वालों पर होगी धनवर्षा!
Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…
देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…
PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…
Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…
Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…