देश

Rahul Gandhi: “भाजपा को यह मानना अच्छा लगता है कि सत्ता में हमेशा वही रहेगी, लेकिन ऐसा नहीं है”, लंदन में बोले कांग्रेस नेता राहुल गांधी

Rahul Gandhi: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को यह मानना अच्छा लगता है कि भारत में हमेशा वही सत्ता में रहेगी, लेकिन ऐसा नहीं है. उन्होंने कहा कि यह कहना हास्यास्पद है कि कांग्रेस का समय ‘‘खत्म’’ हो गया है.

ब्रिटेन यात्रा पर पहुंचे राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सोमवार शाम ‘चैथम हाउस’ थिंक टैंक में एक संवाद सत्र के दौरान इस बात पर भी जोर दिया कि राजनीतिक संवाद की बदलती प्रकृति पर ध्यान न देना कांग्रेस की अगुवाई वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार की विफलता का एक प्रमुख कारण बना. उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप आजादी से लेकर आज के समय को देखेंगे तो कांग्रेस अधिकतर समय सत्ता में रही.’’

गांधी ने कहा, ‘‘भाजपा के 10 साल तक सत्ता में रहने से पहले हम 10 साल तक सत्ता में थे। भाजपा को यह मानना अच्छा लगता है कि वह भारत में सत्ता में आई है और हमेशा वही सत्ता में बनी रहेगी, हालांकि ऐसा नहीं है.’’ भाजपा नीत सरकार 2014 से भारत में सत्ता में है. केरल के वायनाड से सांसद गांधी (Rahul Gandhi) ने भारत में हो रहे बदलावों की ओर इशारा किया, जिसने कांग्रेस और संप्रग सरकार को अचंभित कर दिया था.

उन्होंने कहा, ‘‘हम ग्रामीण क्षेत्र पर काफी ध्यान केंद्रित कर रहे थे और शुरुआत में हम शहरी क्षेत्रों को लेकर चूक गए. यह एक तथ्य है, लेकिन यह कहना वास्तव में हास्यास्पद है कि भाजपा सत्ता में है और कांग्रेस का समय खत्म हो गया है.’’ भाजपा ने राहुल गांधी पर चीन की प्रशंसा करते हुए विदेशी धरती पर भारत को बदनाम करने का आरोप लगाया है.

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi: “देश में बोलने की आजादी नहीं, लंदन में बोलना आसान है, लेकिन भारत में नहीं”, प्रवासी भारतीयों के सामने बोले राहुल गांधी

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को कांग्रेस नेता पर उनके बयानों के लिए निशाना साधा और उनसे देश को धोखा न देने का आग्रह किया. उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी जी आप भारत के साथ विश्वासघात मत कीजिए. भारत की विदेश नीति पर सवाल उठाना दिखाता है कि आपको मुद्दे की समझ नहीं है. विदेशी जमीन पर जाकर अपने देश को बदनाम करने का आप जो प्रयास करते हैं, झूठ फैलाते हैं… इसे कोई नहीं मानेगा.’’ ठाकुर ने आरोप लगाया कि कि गांधी अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए विदेशी धरती पर ‘‘ भारत को बदनाम’’ कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

भाषा

Recent Posts

दिल्ली में नहीं थम रहे बिल्डिंग हादसे, सीमापुरी में गिरी चार मंजिला इमारत; मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू जारी

Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया.…

10 minutes ago

PM Modi 25 Years: गुजरात के सीएम से लेकर वैश्विक पटल पर छाने तक की अनकही कहानी, भारत-ब्रिटेन रिश्तों में नया अध्याय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनकी राजनीतिक यात्रा…

12 minutes ago

आसमान से दुश्मनों पर पैनी नजर! भारतीय सेना ने खरीदे 225 FPV ड्रोन, जानें क्यों हैं खास

भारतीय सेना ने 17,500 फीट की ऊंचाई पर सफल ट्रायल के बाद 225 FPV ड्रोन…

16 minutes ago

‘अब राजनीति नहीं करूंगा’, बाबरी मस्जिद बनाने की बात कहने वाले हुमायूं कबीर का संन्यास

रेजीनगर उपचुनाव के बाद मुर्शिदाबाद के नवादा से विधायक हुमायूं कबीर भावुक हो गए. उन्होंने…

25 minutes ago

रांची में गूंजा ‘विकसित भारत’ का संकल्प, पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर भव्य आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार…

26 minutes ago

रेलवे ने निकाला भीड़ का तोड़, दिवाली और छठ से पहले सबको किया खुश

Indian Railway Plan For Crowd Management: दीवाली और छठ के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों की…

26 minutes ago