दुनिया

पाकिस्तान में आत्मघाती हमलावर ने पुलिस के एक ट्रक को टक्कर मारी, 10 पुलिसकर्मियों की मौत

पाकिस्तान के अशांत दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में मोटरसाइकिल पर सवार एक आत्मघाती हमलावर ने पुलिस के एक ट्रक को सोमवार को टक्कर मार दी, जिसमें 10 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए. यह हाल के महीनों में सुरक्षा बलों पर हुए सबसे घातक हमलों में से एक है. नवगठित आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-जिहाद ने हमले के कुछ घंटे बाद एक बयान में हमले की जिम्मेदारी ली. हमला बलूचिस्तान प्रांत के सिबी जिले में एक पुल पर किया गया. पहले कई मौकों पर बलूचिस्तान स्थित छोटे अलगाववादी समूहों और स्थानीय उग्रवादियों को ऐसे हमलों के लिए दोषी ठहराया गया है.

हमले में 24 पुलिसकर्मी हताहत

इस्लामिक स्टेट समूह ने भी सोमवार देर रात हमले की जिम्मेदारी ली. समूह की समाचार एजेंसी ‘अमाक’ द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, आईएस आतंकवादी अब्दुल रहमान अल-पाकिस्तानी बम से लदी मोटरसाइकिल चला रहा था जिसमें उसने आग लगा दी और इस हमले में 24 पुलिसकर्मी हताहत हुए. स्थानीय पुलिस के प्रमुख महमूद नोटेंज़ाई ने बताया कि हमले के समय अधिकारी नियमित गश्त पर थे. उन्होंने बताया कि नौ पुलिसकर्मियों की मौके पर मौत हो गई और एक अन्य कर्मी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.

ट्रक पलट गया और कई लोग हताहत

उन्होंने बताया कि विस्फोट इतना भीषण था कि ट्रक पलट गया और कई लोग हताहत हुए. पाकिस्तान में सैन्य कर्मियों को लाने-ले जाने के लिए अकसर ट्रक का इस्तेमाल किया जाता है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने हमले की निंदा की है. बयान के अनुसार, उन्होंने जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और स्वास्थ्य अधिकारियों को घायल पुलिसकर्मियों को सर्वोत्तम इलाज मुहैया कराने का आदेश दिया.

नापाक योजनाओं का हिस्सा

उन्होंने कहा कि यह हमला पाकिस्तान को अस्थिर करने की नापाक योजनाओं का हिस्सा है. साथ ही उन्होंने आतंकवाद को हराने का संकल्प किया. बलूचिस्तान में शीर्ष निर्वाचित अधिकारी अब्दुल कुदूस बिजेन्जो ने भी हमले की निंदा की. उन्होंने कहा, ‘‘ इस तरह के हमले करने वाले आतंकवादी पाकिस्तान के दुश्मन हैं.’’

-भारत एक्सप्रेस

भाषा

Recent Posts

क्या कंगना रनौत ने PM Modi के लिए रखा करवा चौथ का व्रत? जानें वायरल क्लिप का सच

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…

19 minutes ago

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

59 minutes ago

Reliance Jio का टेलीकॉम सेक्टर में दबदबा: एयरटेल से 10 गुना ज्यादा रेगुलर मोबाइल यूजर्स जोड़े, एक्टिव सब्सक्राइबर्स भी बढ़े

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…

1 hour ago

भोपाल से दिल्ली ट्रांसफर होगा ट्विशा शर्मा सुसाइड केस? सीबीआई ने सौंपी रिपोर्ट

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट एक सप्ताह बाद ट्रांसफर याचिका पर…

1 hour ago

न्यायपालिका की छवि और सोशल मीडिया वायरल वीडियो! सुप्रीम कोर्ट ने लाइव स्ट्रीमिंग की नीति पर दिए बड़े संकेत

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह अदालत की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो…

1 hour ago

पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक, आर.के. सिन्हा का सफर थमा; 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बिहार के भोजपुर से निकलकर पत्रकारिता, कारोबार, समाजसेवा और राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने…

1 hour ago