देश

बीजेपी विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने भटगांव को दी 10 सड़कों की सौगात, बोले- जनसेवा के लिए समर्पित मेरा संपूर्ण जीवन

सरोजनीनगर से बीजेपी विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा के रूप में स्थापित करने के लिए प्रयासरत हैं. गुरुवार को डॉ. राजेश्वर सिंह ने क्षेत्रवासियों को नए विकास योजनाओं की सौगात दी. विधायक ने ग्राम भटगांव में मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना से स्वीकृत 10 सड़कों का शिलान्यास किया. साथ ही उन्होंने 51 विकास कार्यों का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया.

ग्राम भटगांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अयोजित इस कार्यक्रम में सरोजनीनगर विधायक ने आर्थिक विकास योजना द्वारा क्षेत्र में 10 सड़कों का निर्माण कार्य, नालों-नालियों, इंटरलॉकिंग-सीसी सड़कों का निर्माण, नाडेप कम्‍पोस्‍ट, सहज जनसेवा केंद्र, तरल एवं अपशिष्ट प्रबंधक केंद्र के निर्माण कार्य का बटन दबाकर लोकार्पण किया. इसके अलावा आंगनवाड़ी केंद्र, प्राथमिक विद्यालय हसन खेड़ा एवं बादे खेड़ा में इंटर लॉकिंग व शौचालय निर्माण, ग्राम पंचायत में कूड़ेदान, प्लास्टिक बैंक, स्ट्रीट लाइट, सोलर लाइट, हैंड पंप आदि भी जनता को सौंपा. साथ ही कुंभकारी कला को प्रोत्साहित करने के लिए डॉ. राजेश्वर सिंह ने 12 शिल्पकारों को इलेक्ट्रिक चाक मशीनों भी वितरण किए.

कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने जनता तथा सभी विकास कार्यों से जुड़े विभागों का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से आज गांव के विकास को नई गति मिली है. प्रत्येक गांव के सर्वांगीण विकास से ही आदर्श सरोजनीनगर का स्वप्न पूर्ण होगा. विधायक ने भटगांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय को बाउंड्री वॉल बनावने, चेयर-टेबल व झूले लगवाने का आश्वासन दिया.

उन्होंने बताया कि सरोजनीनगर में 105 नई सड़कों का निर्माण हो रहा है. इसमें 30 सड़कों ग्रामीण व 75 सड़कें शहरी क्षेत्र की हैं. इसके अलावा 68 सड़कें, जिसमें 42 ग्रामीण व 26 शहरी क्षेत्र की है, का मरम्मत कार्य चल रहा है. जनता के आवागमन को सुदृढ़ बनाना की दिशा में हमारा प्रयास निरंतर जारी है.

उन्होंने कहा कि आज वैश्विक स्तर पर उत्तर प्रदेश अपनी नई पहचान गढ़ रहा है. सरोजनीनगर में भी हर व्यक्ति को विकास की कड़ी से जोड़ा जा रहा है. महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाने की दिशा में क्षेत्र में सिलाई सेंटरों की स्थापना कर नि:शुल्क सिलाई मशीनें उपलब्ध कराई जा रही है. लोकबंधु अस्पताल में ब्लड बैंक व सीटी स्कैन सुविधा की वृद्धि कराते हुए लगातार सुविधाओं का प्रसार किया जा रहा है.डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि क्षेत्र के सीएचसी-पीएचसी को कंप्यूटर, एसी, झूले और फर्नीचर समेत मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने से लेकर आधुनिक व्यवस्थाओं से लैस बनाने का प्रयास जारी है. स्पोर्ट्स लीग के माध्यम से युवाओं को खेल के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. खिलाड़ियों को खेल के मंच, सुविधा-संसाधन व सम्मान दिलाया जा रहा है. मेधावियों का मार्गदर्शन कर उन्हें सम्मानित व प्रोत्साहित किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देने मेरी प्राथमिकता है. भावी पीढ़ी को गुणवत्तापरक शिक्षा मिले, इसके लिए क्षेत्र के तीन स्कूलों को गोद लेकर उसका कायाकल्प हो रहा हे. सभी स्कूलों में झूले लगवाए जा रहे हैं. अब तक 55 स्कूलों को 5-5 झूले लगवाए गए हैं. 193 प्राथमिक विद्यालायों में 22 हजार से अधिक पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर शिक्षा व खेलकूद के हर सुविधा-संसाधन मिले इसके लिए हमारा प्रयास जारी है .बेटियों को डिजिटली साक्षर बनाने के लिए सभी डिग्री कॉलेजों में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की जा रही है.

बजट पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पिछले 6 सालों में बजट दोगुना हो गया है. इसके साथ ही किसानों, जनता और प्रति व्यक्ति आय भी दोगुनी हो चुकी है. सीएम योगी ने बजट के माध्यम से सबका साथ, सबका विकास के मूल मंत्र को मजबूत किया है. बजट में किसानों के लिए 10.30 लाख करोड़ रुपयों का प्रावधान किया गया है. बेटियों के के लिए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत 1050 करोड़ रुपयों की व्यवस्था की गई है। प्रदेश की निराश्रित महिलाओं के लिए 4032 करोड़ का प्रावधान किया गया है.

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि मेरा पूरा जीवन जनता की सेवा के लिए समर्पित है. मैं हर समय आपके लिए उपलब्ध हूं. मेरा ऑफिस 24 घंटे आपके सेवा के लिए खुला हुआ है. इस दौरान जनता ने डॉ राजेश्वर ​सिंह को सम्मानित किया और उनके द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया. गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों का मार्गदर्शन किया तथा महिलाओं को साड़ियां भी बांटी. उन्होंने जनता से बातचीत भी की और उनकी समस्याएं व सुझाव भी सुनें.

कार्यक्रम में पूर्व सांसद रीना चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश सिंह चौहान, शंकर सिंह शंकरी, ब्लॉक प्रमुख सुनील रावत, भटगांव प्रधान तारा, अधिशासी अभियंता नूर आलम, खंड विकास अधिकारी पूजा सिंह, सहायक अभियंता सरिता कुमारी, ग्रामीण अभियंत्रण अशोक कुमार श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा, गंगाराम भारती, राजकुमार सिंह समेत प्रधान, पार्षदगण समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता मौजूद रही.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

5 hours ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

5 hours ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

5 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

5 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

6 hours ago