देश

UP News: कानपुर देहात अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत, बोले- इस सरकार में हर तरह के उल्लंघन हो रहे

Kanpur Dehat: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले के मंडोली गांव में हाल ही में हुई दर्दनाक घटना, जिसमें एक झोपड़ी के अंदर मां-बेटी की जिंदा जलकर मौत हो गई थी. इस घटना के बाद सियासत गरमाई हुई है. इस मामले को लेकर किसान नेता राकेश टिकैत भी पीड़ितों से मिलने के लिए गुरुवार को पहुंचे और पीड़ितों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया.

मीडिया से बात करते हुए टिकैत ने कहा, “जिस तरीके से एक गरीब की झोपड़ी में आग लगने से मौत हुई है. ऐसा किसी और के साथ ना हो. आज उस पीड़ित परिवार से मिलने जा रहा हूं और मिलकर उनकी लड़ाई में उनका साथ दूंगा. मैं आज उस परिवार से मिलूंगा जिनका घर बुलडोजर ने तोड़ दिया और उस परिवार ने अपने घर में आग लगा कर खुद को जलाने के लिए मजबूर हुए.”

टिकैत ने कहा, “आगे देश में ऐसी कोई घटना ना हो इसके लिए संघर्ष करेंगे. हम पीड़ित परिवार के साथ हैं.” सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरीके से हर शहर में किसान की जमीन नीलाम हो रही है. देश में किसी भी प्रकार का कोई कानून और संविधान नहीं है. सभी तरीके के उल्लंघन इस सरकार में हो रहे हैं.

पढ़ें ये भी- Kanpur Dehat: बेटी-पत्नी का एक साथ अंतिम संस्कार देख रो पड़ी जख्मी आंखें, खुद को नहीं रोक पाया घायल पति पहुंचा घाट, की फांसी की मांग

बजट पर भी घेरा

राकेश टिकैत ने बजट पर भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि कर्ज बढ़ाने के लिए यह बजट लाया गया है. सरकार फसलों के दाम तक किसानों को नहीं दे रही है. वहीं लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर टिकैत ने कहा कि 2024 में सिर्फ और सिर्फ धार्मिक बातें होंगी और इन बातों में लोगों को उलझाया जा रहा है. यहां पर जमीन कब्जा करने की मुहिम चलाई जा रही है.

नेहा राठौर को पुलिस द्वारा नोटिस दिए जाने के मामले पर किसान नेता ने कहा कि जो सरकार के खिलाफ बात करेगा, उसे सरकार तलवारों की नोक पर घेरना चाह रही है. इस सरकार को अपने चाटुकार चाहिए. अगर इनका कोई विरोध करेगा तो यह उसे नोटिस थमा देंगे. राकेश टिकैत ने मीडिया पर भी तंज कसते हुए कहा कि जब कलम और कैमरे कमल की तरफ जाना शुरू हो जाएगा तो यह देश सो जाएगा और देश गरीब हो जाएगा. इसलिए कलम को अपना काम करना चाहिए और उसे कमल की तरफ नहीं जाना चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

जब बच्चे कहानी पढ़ने से पहले खो जाते थे तस्वीरों में… याद आए ‘चंदामामा’ के मशहूर आर्टिस्ट के.सी. शिवाशंकर

आज 29 सितंबर को चन्दामामा के प्रसिद्ध चित्रकार के.सी. शिवाशंकर की छठी पुण्यतिथि है. 29…

7 minutes ago

डिप्रेशन में देश के युवा! उच्च शिक्षा संस्थानों के 15% छात्र अत्यधिक तनाव में, सुप्रीम कोर्ट की रिपोर्ट में खुलासा

सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित नेशनल टास्क फोर्स के सर्वे में करीब 2.43 लाख उच्च शिक्षा…

15 minutes ago

संस्कार भारती के ‘कला संकुल’ में कथक पर विशेष कला संगोष्ठी: गौरी दिवाकर ने साझा किए कला-यात्रा के अनुभव

संस्कार भारती के 'कला संकुल' में 'समकालीन कथक, परंपरा और नवाचार' पर संगोष्ठी आयोजित हुई.…

17 minutes ago

चाणक्य मॉडल: कैसे अमित शाह ने लिखी उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी राजनीतिक पटकथा?

जानिए कैसे अमित शाह ने चाणक्य के सिद्धांतों, बूथ स्तर के संगठन और सटीक रणनीति…

31 minutes ago

गांव की मिट्टी से निकले नेता कैसे बने यूपी की सियासत के ग्रासरूट आर्किटेक्ट, जानिए केशव प्रसाद मौर्य की कहानी

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गांव की राजनीति से निकले ग्रासरूट आर्किटेक्ट माने…

52 minutes ago

दिल्ली-लखनऊ पॉलिटिकल एक्सिस: कैसे पीएम मोदी ने गढ़ा उत्तर प्रदेश का नया राजनीतिक मॉडल?

दिल्ली-लखनऊ राजनीतिक धुरी ने कैसे उत्तर प्रदेश को बीजेपी का सबसे मजबूत गढ़ बनाया? जानिए…

1 hour ago