देश

भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात

लखनऊ की सरोजिनी नगर विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने गुरुवार को सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की.

सीएम योगी से मुलाकात के बाद बीजेपी विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने ट्वीट कर कहा, “विकास जिनका संकल्प है – सुशासन जिनका धर्म है, राष्ट्रनिर्माण जिनकी तपस्या है! सीएम योगी आदित्यनाथ से भेंटकर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया. इस दौरान सरोजनी नगर के समग्र विकास से जुड़े अनुरोधों पर मुख्यमंत्री जी ने सकारात्मक आश्वासन दिया. हृदय से आभार!”

इसके पहले, आज डॉ. राजेश्वर सिंह भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग और वन विभाग से संबंधित लोक लेखा समिति (PAC) की बैठक में शामिल हुए. इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी देते हुए उन्होंने कहा, “आज यूपी विधानसभा में आहूत भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, तथा वन विभाग से संबंधित लोक लेखा समिति (PAC) की बैठक में सहभागिता की. बैठक के दौरान संबंधित विभागों की राजस्व व आर्थिक विषयों की विस्तृत समीक्षा और लंबित कार्यों के त्वरित निस्तारण हेतु सार्थक चर्चा हुई.

प्रवर्तन निदेशालय के संयुक्त निदेशक के पद पर रह चुके राजेश्वर सिंह कई हाई प्रोफाइल केस से जुड़े रहे और मैक्सिस डील, 2जी-स्पेक्ट्रम, कोयला स्‍कैम जैसी बड़ी जांच में भी शामिल रहे. ईडी के तेजतर्रार और नामी अधिकारी रह चुके राजेश्वर सिंह वर्तमान में लखनऊ (Lucknow) के सरोजिनी नगर से बीजेपी के विधायक हैं. उन्होंने वीआरएस लेकर राजनीति में कदम रखा और बीजेपी के टिकट पर यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में सरोजिनी नगर सीट से पहली बार चुनाव जीतकर आए.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

55 minutes ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

1 hour ago

मुंबई के सड़कों पर उतरीं शर्लिन चोपड़ा! CJP को दिया समर्थन, SIR विवाद पर चुनाव आयोग को घेरा

Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…

1 hour ago

‘NATO न करे घेरने की भूल, वरना…’, कलिनिनग्राद को लेकर भड़के पुतिन, दे दी परमाणु बम हमले की चेतावनी

Vladimir Putin Nuclear Warning: यूक्रेन जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक…

1 hour ago

अब नहीं मिलेगी रसीद? अयोध्या राम मंदिर में बदला चेक से दान का नियम

अयोध्या राम मंदिर में 4 करोड़ रुपये का चेक बाउंस होने के बाद ट्रस्ट ने…

1 hour ago