Bharat Express DD Free Dish

20 जनवरी को ‘राजतिलक’: खरमास खत्म होते ही BJP ने किया तारिखों का ऐलान, कौन होगा बॉस?

BJP President Election Date: 14 जनवरी को खरमास खत्म होते ही बीजेपी में बड़े बदलाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. क्या 46 साल के नितिन नबीन बीजेपी के इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं? 19 जनवरी को दिल्ली में क्या होने वाला है?

BJP President Election Date Announced Nitin Nabin JP Nadda PM Modi Amit Shah Now Schedule

BJP President Election Date: देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी, भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शीर्ष नेतृत्व परिवर्तन की घड़ी आ गई है. पार्टी ने अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का आधिकारिक बिगुल फूंक दिया है. 14 जनवरी को खरमास समाप्त होने के साथ ही शुभ कार्यों की शुरुआत हो चुकी है और अब 19 जनवरी 2026 को नए अध्यक्ष के लिए नामांकन की प्रक्रिया होगी. राजनीतिक गलियारों में यह तय माना जा रहा है कि पार्टी के वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार से पांच बार के विधायक नितिन नबीन ही जेपी नड्डा की जगह लेंगे.

20 जनवरी को होगा ऐलान

बीजेपी के केंद्रीय चुनाव अधिकारियों द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक, चुनाव की प्रक्रिया दो दिनों में पूरी की जाएगी. 19 जनवरी को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे, और 20 जनवरी को जांच के बाद नए अध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी. चूंकि नितिन नबीन के नाम पर लगभग सहमति बन चुकी है, इसलिए चुनाव निर्विरोध होने की पूरी संभावना है. 20 जनवरी को आधिकारिक ऐलान के साथ ही बीजेपी को उसका नया कप्तान मिल जाएगा.

BJP President Election Date Announced Nitin Nabin JP Nadda PM Modi Amit Shah Now Schedule

सबसे युवा अध्यक्ष बनने का रिकॉर्ड

46 वर्षीय नितिन नबीन अगर अध्यक्ष चुने जाते हैं तो वह BJP के इतिहास में इस पद को संभालने वाले सबसे युवा नेता होंगे. 14 दिसंबर को ही उन्हें पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था. बिहार में भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक का उनका सफर पार्टी की उस रणनीति का हिस्सा है, जिसमें युवा नेतृत्व को कमान सौंपने पर जोर दिया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: कंबोडिया में ‘साइबर स्लेवरी’ का काला खेल! मुजफ्फरनगर पुलिस ने किया अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश

BJP चुनाव के लिए दिग्गजों का जमावड़ा

इस ऐतिहासिक बदलाव को भव्य बनाने के लिए बीजेपी ने पूरी तैयारी की है. सूत्रों के मुताबिक, 19 जनवरी को नामांकन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और निवर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रस्तावक के रूप में मौजूद रहेंगे. इसके अलावा, बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और प्रदेश अध्यक्षों को भी दिल्ली तलब किया गया है, जो नबीन के समर्थन में एकजुटता दिखाएंगे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read