Nitin Nabin Team: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आखिरकार अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम में कई बड़े चेहरों को जगह मिली है, जिनमें राम माधव और स्मृति ईरानी जैसे नेताओं की एंट्री सबसे ज्यादा चर्चा में है. कुल 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है.
अमेठी से सांसद रह चुकीं स्मृति ईरानी को इस बार राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है. उनके साथ त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब भी महामंत्री बनाए गए हैं. पार्टी ने सात राज्यों से आठ महामंत्री चुने हैं, जिनमें उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा दो नेताओं स्मृति ईरानी और हरीश द्विवेदी को जगह मिली है.
नितिन नवीन की टीम में महिला नेताओं को बड़ी संख्या में शामिल किया गया है. 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों में से छह महिलाएं हैं, जो लगभग 50 प्रतिशत का आंकड़ा दिखाता है. इसके अलावा स्मृति ईरानी को महामंत्री बनाया गया है और चार महिलाओं को राष्ट्रीय सचिव पद पर जगह दी गई है.
इस टीम में दो मुस्लिम नेताओं को भी शामिल किया गया है, जिससे साफ है कि पार्टी ने संतुलन और विविधता पर ध्यान दिया है.
महामंत्री पद पर विनोद तावड़े, सुनील बंसल, बिप्लब कुमार देब, स्मृति ईरानी, सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया को जिम्मेदारी दी गई है.
ये भी पढ़ें-‘CJP के बाद अब ‘दिमागी नक्सल जनता पार्टी’…!’ पीएम के बयान को बनाया हथियार, फॉलोअर्स का आंकड़ा लाख के पार
राष्ट्रीय उपाध्यक्षों में वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, भारती प्रवीण पवार, सरदार मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, प्रो एम नागराज, प्रो तारीक मंसूर और मधुचंद्रा कार को शामिल किया गया है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…