Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘CJP के बाद अब ‘दिमागी नक्सल जनता पार्टी’…!’ पीएम के बयान को बनाया हथियार, फॉलोअर्स का आंकड़ा लाख के पार

पीएम मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान के बाद सोशल मीडिया पर ‘दिमागी नक्सल जनता पार्टी’ (DNJP) नाम का पैरोडी अकाउंट तेजी से वायरल हो गया. Instagram पर इसके फॉलोअर्स लाख के पार पहुंच गए हैं और राहुल गांधी, अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल समेत कई चर्चित नामों को फॉलो किया जा रहा है.

Dimaagi Naxal Janata Party after CJP:  देश की राजनीति में इन दिनों बयानों से ज्यादा सोशल मीडिया के ‘पैरोडी वॉर’ का पारा चढ़ा हुआ है! अभी लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के बबाली ट्रेंड से उबर नहीं पाए थे कि लो जी… मार्केट में एक और नई पार्टी की एंट्री हो गई कि ‘दिमागी नक्सल जनता पार्टी’! 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर जैसे ही विवाद गरमाया, इंटरनेट के धुरंधरों ने इस पर अपनी नई ‘राजनीतिक दुकान’ खोल ली.

बता दें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (ट्विटर) और इंस्टाग्राम पर यह नया नवेला पेज आते ही छा गया है और देखते ही देखते इसके फॉलोअर्स का आंकड़ा लाख के पार पहुंच चुका है.

रातों रात फॉलोअर्स की आई बाढ़(Dimaagi Naxal Janata Party)

बता दें कि खबर लिखे जाने तक इंस्टाग्राम पर इस पेज के 1,86,000 (186K) से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं, जबकि यह पेज सिर्फ 35 चुनिंदा अकाउंट्स को ही फॉलो करता है. वहीं एक्स पर यह 17 अकाउंट्स को फॉलो कर रहा है, जिनमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल, यूट्यूबर ध्रुव राठी, कॉमेडियन कुणाल कामरा, एक्टर प्रकाश राज, फैक्ट-चेकर मोहम्मद ज़ुबैर, श्याम मीरा सिंह और पैरोडी किंग ‘रोफल गांधी 2.0’ शामिल हैं.

DNJP ने बायो में क्या लिखा?

राजनीति के इस सबसे ताजा ड्रामे (Dimaagi Naxal Janata Party)में सबसे मजेदार चीज इस नई ‘पार्टी’ का बायो है. अकाउंट में इसके फाउंडर का नाम ‘एक दिमागी भारतीय’ लिखा गया है, तो वहीं सह-संस्थापक के तौर पर सीधे ’56 इंच’ का ठप्पा लगाया गया है! पीएम मोदी के बयान पर तंज कसते हुए बनाए गए इस पेज ने आते ही इंटरनेट पर सनसनी फैला दी है और लोग जमकर इसके मीम्स शेयर कर रहे हैं.

प्रकाश राज की पोस्ट को किया रिट्वीट

इस अकाउंट ने आते ही साउथ के दिग्गज एक्टर प्रकाश राज की एक वायरल पोस्ट को रीट्वीट कर बड़ा सियासी दांव खेला है. दरअसल प्रकाश राज ने अपनी पोस्ट में लोगों को नसीहत देते हुए लिखा था कि “दिमागी बनो… बेवकूफ नहीं. सवाल करो… गुलामी नहीं.”

यही नहीं ज्ञात रहे जैसे ही पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस भाषण में ‘दिमागी नक्सल’ सोच का जिक्र किया, वैसे ही चिदंबरम से लेकर विपक्षी नेताओं ने इसे लपक लिया और चिदंबरम ने तो यहां तक कह दिया कि उन्हें दिमागी नक्सल होने पर गर्व है.

यह भी पढ़ें: शहजाद पूनावाला का बीजेपी के सभी पदों से इस्तीफा, जानें स्वीकार करने के मूड में क्यों नहीं है पार्टी?

रिजिजू ने पीएम के बयान को समझाया

मामला बढ़ता देख केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू को मैदान में उतरना पड़ा. उन्होंने साफ किया कि प्रधानमंत्री ने किसी विपक्षी नेता को ‘दिमागी नक्सल’ नहीं कहा था. रिजिजू के मुताबिक, यह शब्द उन लोगों के लिए है जो माओवादियों का समर्थन करते हैं, संविधान को नहीं मानते, अलगाववादियों के साथ खड़े होते हैं या पूर्वोत्तर को भारत से अलग करने वाले ‘चिकन नेक’ को काटने की बात करते हैं. उन्होंने शरजील इमाम का पुराना वीडियो शेयर कर माहौल शांत करने की कोशिश की.

CJP के बाद अब DNJP:लोगों ने ली चुटकी

सोशल मीडिया पर अब ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) और ‘दिमागी नक्सल जनता पार्टी’ (Dimaagi Naxal Janata Party) को लेकर जबरदस्त चुटकुलों का दौर शुरू हो गया है. जनता चुटकी ले रही है कि नेताओं के एक बयान से इंटरनेट पर पूरी की पूरी ‘निर्दलीय पार्टियां’ खड़ी हो जा रही हैं. फिलहाल इंस्टाग्राम से लेकर ट्विटर तक इस नए अकाउंट की फैन फॉलोइंग आंधी की तरह बढ़ रही है और इस पर आने वाले पोस्ट्स वायरल हो रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital