पुलिस हिरासत में आरोपी
Lucknow: यूपी की राजधानी लखनऊ के चारबाग स्थित माया होटल में मंगलवार देर रात छापेमारी कर पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पूरे मामले में नाका पुलिस ने मौके से होटल मैनेजर सहित सात युवतियों और पांच युवकों को गिरफ्तार किया है. साथ ही आपत्तिजनक सामान के साथ ही कई मोबाइल फोन लैपटॉप व रिसेप्शन रजिस्टर भी बरामद किया है.
सूत्रों के मुताबिक देर रात माया होटल में छापेमारी से पूरे चारबाग में हड़कम्प मच गया. अफरा-तफरी में लोग इधर-उधर भागने लगे जबकि माया होटल में मौजूद लोग होटलों के कमरे में छिप गए. इस पर पुलिस ने सबसे पहले मैनेजर को गिरफ्तार किया. इसके बाद होटल के एक-एक कमरे की तलाशी ली गई. इस तरह से पुलिस ने कमरों में छुपे युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि सेक्स रैकेट के शक में होटल में देर रात छापा मारा गया था.
पूरी घटना को लेकर एसीपी कैसरबाग योगेश कुमार ने मीडिया को जानकारी दी कि लखनऊ के चारबाग रेवडी गली में माया होटल है, जिसमें सेक्स रैकेट चलने की सूचना पुलिस को मिली थी. इसी के बाद मंगलवार देर रात नाका पुलिस के साथ महिला थाना हजरतगंज की टीम ने होटल में दबिश दी और मौके से मैनेजर आनन्द तिवारी को गिरफ्तार किया गया. पूरे होटल के एक-एक कमरे की तलाशी ली गई, जिसमें युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले. इसके बाद महिला पुलिस के सहयोग से सभी को गिरफ्तार किया गया.
एसीपी ने बताया कि बृजेश शुक्ला, नन्द कुमार दुबे, शरीफुल कमर और विकास तिवारी को गिरफ्तार किया गया है. होटल से सात युवतियों को भी गिरफ्तार किया गया है. साथ ही कई कागजात और आपत्तिजनक सामान, कई मोबाइल फोन, लैपटॉप भी बरामद किए गए हैं. फिलहाल, पूरे मामले की जांच चल रही है और गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की जा रही है. साथ ही ये भी खंगालने की कोशिश की जा रही है कि कहीं इनके साथी कहीं और भी तो सक्रिय नहीं हैं.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…