मनोरंजन

Golden Globe Awards 2023: RRR ‘नाटू-नाटू’ की जीत पर खुशी से झूमे Shah Rukh Khan, बोले- और कई अवॉर्ड्स आएंगे

Golden Globe Awards 2023: लॉस एंजेलिस में 80वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में भारत से साउथ की फिल्म ‘आरआरआर’ ने जीत हासिल कर ली हैं. फिल्म के ‘नाटू-नाटू’ सॉन्ग को  बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगिरी में विनर घोषित किया गया है. इसी के साथ फिल्म को इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर मिले इस एचिवमेंट पर पूरा देश गर्व कर रहा है. वहीं बॉलीवुड के लेकर साउथ के सेलेब्स भी खुशी से झूम रहे हैं और फिल्म की टीम को बधाई दे रहे हैं. इसी कड़ी में बी टाउन के बादशाह शाहरुख खान ने भी ‘आरआरआर’ की इस उपलब्धि पर ट्वीट कर खुशी जाहिर की है.

पठान शाह रुख खान ने राजामौली खास अंदाज में दी बधाई

शाह रुख खान ने ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू-नाटू’ को अवॉर्ड मिलने पर अपनी खुशी व्यक्त की है और साथ ही सभी भारतवासियों के लिए इसे एक गर्व का पल बताया है. बॉलीवुड के बादशाह ने एस एस राजामौली के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, ‘सर मैं अभी-अभी उठा हूं और गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड में आपके मिली सफलता के लिए मैं नाटू-नाटू गाने पर डांस कर रहा हूं. भगवान करे आप और भी अवॉर्ड्स जीते और इंडिया को इसी तरह गर्व महसूस करवाते रहें’. आपको बता दें कि 10 जनवरी को जब पठान का ट्रेलर रिलीज हुआ था, तो निर्देशक एस एस राजामौली ने ट्रेलर को लेकर ट्वीट करते हुए शाह रुख खान को पठान के लिए शुभकामनाएं दी थीं.

किंग खान ने अपने ट्वीट में लिखा, “सर अभी-अभी उठे और गोल्डन ग्लोब्स में आपकी जीत का जश्न मनाते हुए ‘नाटू नाटू’ पर नाचना शुरू कर दिया. अभी कई और अवॉर्ड आने हैं और भारत को इतना प्राउड कराना है.”

ये भी पढ़ें-Aamrapali Dubey Birthday: आम्रपाली दुबे के बर्थडे पर रोमांटिक हुए ‘निरहुआ’, वीडियो शेयर कर भोजपुरी एक्ट्रेस को बताया सपनों की रानी

‘आरआरआर’ के ‘नाटू नाटू’ ने रचा इतिहास

बता दें कि गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023 में ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में ‘आरआरआर’ के ‘नाटू नाटू’ ने टेलर स्विफ्ट की ‘कैरोलिना’ व्हेयर द क्रॉडैड्स सिंग, गिलर्मो डेल टोरो के पिनोचियो से ‘सियाओ पापा’, टॉप गन से लेडी गागा का ‘होल्ड माई हैंड’: मेवरिक और रिहाना की ‘लिफ्ट मी’ को पछाड़कर विनर बनकर इतिहास रच दिया है. हालांकि, फिल्म बेस्ट नॉन इंग्लिश फिल्म की कैटेगिरी में अवॉर्ड लेने से चूक गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

‘बहुत पीछे तो नहीं हैं…’ राहुल के तंज पर ठहाकों से गूंजी CWC मीटिंग, खड़गे ने थरूर की भी ली चुटकी

CWC Meeting: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हल्के-फुल्के पल देखने को मिले. खड़गे ने…

5 minutes ago

ड्रग्स, पैसा और तमंचा: घाटी में क्या है पाकिस्तान का प्लान ‘गैंगस्टर’? खुला हाइब्रिड क्राइम मॉडल

Jammu Kashmir Pakistan New Conspiracy: घुसपैठ में नाकाम पाकिस्तान अब जम्मू-कश्मीर के युवाओं को आपराधिक…

14 minutes ago

IAS से इस्तीफा देकर दिव्या मित्तल ने थामा राजनीति का दामन, जानिए अफसर से नेता बने कितने हुए पास और कितने फेल

IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने नौकरी छोड़ राजनीति में एंट्री का ऐलान किया है. जानें…

19 minutes ago

सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, अगले हफ्ते होगी सुनवाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते सुनवाई…

31 minutes ago

सामने आएगा 36 मौतों का सच, जनता के हवाले इंदौर के भागीरथपुरा की 600 पेज रिपोर्ट

Indore Contaminated Water Deaths: इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पानी कांड मामले की सच्चाई अब जनता…

44 minutes ago

दिल्ली में मौसम ले रहा करवट, क्या फिर होगी झमाझम बारिश या अब पड़ेगी कड़ाके की सर्दी?

Monsoon Withdrawal: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत से मानसून लौट रहा है. IMD के अनुसार मानसून…

48 minutes ago