देश

‘6 रेवड़ियों का झांसा देकर, 12 रबड़ी गये डकार’, BJP ने साधा AAP पर निशाना, पोस्टर के जरिए दिलाई घोटालों की याद

भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार की ‘रेवड़ी’ पर घोटालों की ‘रबड़ी’ के रूप में प्रतिक्रिया दी है. भाजपा का कहना है कि ‘आप’ की दिल्ली सरकार 6 रेवड़ी देकर 12 रबड़ी डकार गई है. गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ‘रेवड़ी पर चर्चा’ की शुरुआत कर दिल्ली सरकार की मुफ्त योजनाओं के बारे में राष्ट्रीय राजधानी की जनता को बता रही है.

बीजेपी ने दिया जवाब

वहीं, भाजपा ने इसके जवाब में सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने आधिकारिक हैंडल पर पोस्ट किया. इसमें कहा गया, “6 रेवड़ियों का झांसा देकर, 12 रबड़ी डकार गए. अब आम आदमी पार्टी के एक-एक झूठ का पर्दाफाश होगा. 12 दिन, 12 घोटाले, हर दिन आम आदमी पार्टी के एक नए घोटाले का पर्दाफाश होगा. अब नहीं सहेंगे, बदल के रहेंगे.”

बीजेपी ने शेयर किया फोटो

भाजपा ने अपनी पोस्ट में एक फोटो भी शेयर किया जिसमें ‘रबड़ी नंबर 1’ का जिक्र करते हुए कहा कि इसके चक्कर में जेल जाना पड़ा. फोटो में शराब घोटाले का जिक्र किया गया है और बताया कि यह 2875 करोड़ रुपये का घोटाला है. फोटो में अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए लिखा है, “चार खोखा नोट का, काम मेरा रोज का….”

वहीं, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के वाइस चेयरमैन कुलजीत चहल द्वारा अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए लुटियंस दिल्ली में पोस्टर लगाए गए हैं. इस पोस्टर में दिल्ली सरकार द्वारा किए गए घोटालों के बारे में बताया गया है.

पोस्टर में घोटालों का जिक्र किया गया

इस पोस्टर में शराब घोटाला, जल बोर्ड घोटाला, क्लासरूम निर्माण घोटाला, नकली दवाइयों का घोटाला, बस खरीद घोटाला, राशन वितरण घोटाला, लैब और एक्स रे घोटाला, वाहनों में पैनिक बटन घोटाला, डीएसईयू घोटाला, सीसीटीवी घोटाला, शीशमहल घोटाला और विज्ञापन घोटाले का जिक्र कर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा गया है.

बता दें कि आम आदमी पार्टी अपनी दिल्ली सरकार द्वारा जनता को मुफ्त में दी जा रही ‘छह रेवड़ियों’ (शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, बुजुर्गों की तीर्थयात्रा और बसों में महिलाओं की निशुल्क यात्रा) पर पूरी दिल्ली में चर्चा कर उस पर जनता से फीडबैक ले रही है. ‘रेवड़ी पर चर्चा’ के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता यह भी पूछ रहे हैं कि इन ‘रेवड़ियों’ से उनके घर के आर्थिक हालात में कितना सुधार आया है.

यह भी पढ़ें- Delhi Election : AAP ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, सिसोदिया की बदली सीट, पटपड़गंज से लड़ेंगे अवध ओझा

‘आप’ का दावा है कि पहले अगर किसी के घर की आय 15 हजार रुपए थे, तो इन रेवड़ियों की वजह से आज उसके घर की आय 20 से 25 हजार रुपए हो चुकी है. यानी अब उसे अपने बच्चों की फीस, अपने परिवार के इलाज, बिजली के बिल, पानी के बिल पर पैसे खर्च करने की चिंता नहीं है. वह जो अब पैसा कमा रहा है, अपने खाने, पहनने और अन्य जरूरतों पर खर्च कर रहा है. इन ‘रेवड़ियों’ ने उनके जीवन को बहुत आसान बनाया है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

बल्लभगढ़ में खूनी खेल: चाट की रेहड़ी लगाने पर खूनी संघर्ष, 45 वर्षीय शख्स की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या

बल्लभगढ़ के सेक्टर-62-64 चौक के पास चाट की रेहड़ी लगाने को लेकर हुए विवाद ने…

10 minutes ago

‘भारतीय खिलाड़ी लिखित में माफी मांगें…’ बेतुकी जिद्द पर अड़ा पाकिस्तान, बिगाड़ लिया अपना ही खेल

WCL 2026: WCL 2026 से पाकिस्तान चैंपियंस बाहर हो गई है. पीसीबी ने एनओसी देने…

18 minutes ago

‘ईरान का हाथ है…’, Flydubai हमले पर ट्रंप का बड़ा बयान, जांच के बीच बढ़ा सस्पेंस

Donald Trump: फ्लाईदुबई की फ्लाइटमें कैप्टन स्मित मच्छार पर कथित हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप…

36 minutes ago

अगले 7 घंटे मौसम का दिखेगा रौद्र रूप! 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 6 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों…

43 minutes ago

दुष्कर्म मामले में गया था जेल, बाहर आते ही पत्नी को उतार दिया मौत के घाट! मेरठ का है मामला

Meerut Crime News: मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला की हत्या…

52 minutes ago

मुजफ्फरनगर में खौफनाक सड़क हादसा: जन्मदिन मनाकर लौट रहे परिवार की गाड़ी डंपर से भिड़ी, 4 की दर्दनाक मौत

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जन्मदिन मनाकर…

53 minutes ago