देश

100th Man Ki Baat: जामा मस्जिद इलाके में 100वें ‘मन की बात’ का आयोजन, मुस्लिम समाज और राहुल गांधी को बीजेपी देगी ये संदेश

100th Man Ki Baat: पिछले दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने दिल्ली स्थित जामा मस्जिद इलाके में जहां खाना खाया था, अब वहीं पर बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 100वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है. लोगों को इसके लिए आमंत्रित भी किया जा रहा है. यहां एक रेस्टोरेंट में बैठकर लोग पीएम मोदी के मन की बात सुनेंगे. गौरतलब है कि यह आयोजन दिल्ली बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से किया जा रहा है.

इस कार्यक्रम के जरिए दूरगामी संदेश देने के लिए कई पहलुओं का ध्यान रखा गया है. इसके जरिए मुस्लिम समाज के भीतर बीजेपी के लिए एक सॉफ्ट-कॉर्नर बनाने की कोशिश तो है ही, साथ ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की कोशिशों को भी टारगेट करना है. जामा मस्जिद के पास अल जवाहर रेस्टोरेंट से बीजेपी देश के अलग-अलग हिस्सों में मुस्लिम तबकों के लिए एक सकारात्मक संदेश देने की कोशिश में है.

30 अप्रैल को आयोजन

कार्यक्रम का आयोजन 30 अप्रैल सुबह 11 बजे किया जाएगा. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को ‘मन की बात’ के जरिए संबोधित करेंगे. इस बीच यहां पर खाने-पीने की व्यवस्था रहेगी और लोग प्रधानमंत्री के इस विशेष संबोधन को आराम से सुनेंगे. इसके लिए पोस्टर भी छपवाए जा रहे हैं, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ स्थानीय नेताओं की तस्वीर भी है. पोस्टर पर लिखा है- 100वें मन की बात मुस्लिम समाज के साथ.

ये भी पढ़ें: Maharashtra: RSS प्रमुख मोहन भागवत ने किया नागपुर में नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट का उद्घाटन, नितिन गडकरी समेत कई केंद्रीय मंत्री रहे मौजूद

राहुल गांधी ने अल जवाहर रेस्टोरेंट में खाना खाया था

बीजेपी दिल्ली अल्पसंख्यक मोर्चा का कहना है कि जिस रेस्टोरेंट में राहुल गांधी ने कबाब और बिरयानी खाई थी, वहीं पर मुस्लिम समाज बैठकर पीएम मोदी के मन की बात और देश में विकास की कहानी सुनेगा. गौरतलब है कि राहुल गांधी 18 अप्रैल को पुरानी दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में पहुंचे थे. उनका यह दौरा अचानक था. यहां उन्होंने अल जवाहर रेस्टोरेंट में खाना खाया. हालांकि, यहां भोजन करने को लेकर राहुल गांधी काफी ट्रोल हुए. एक खास वर्ग ने उन्हें मंगलवार के दिन नॉनवेज खाने पर निशाना बनाया था. वहीं अब बीजेपी भी मन की बात के 100वें एपिसोड के बहाने राहुल गांधी पर निशाना साधने की तैयारी में है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘ज्ञानेश कुमार भी जाएंगे, सरकार भी जाएगी!’ राहुल गांधी का तीखा प्रहार, दिल्ली सड़कों पर उतरा विपक्ष

Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य…

8 minutes ago

‘भारत में प्रदर्शनों के पीछे विदेशी फंडिंग…’, प्रोटेस्ट में बाहरी दखल को लेकर क्या बोल गए हरीश साल्वे?

Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…

19 minutes ago

Explained: तबाही के मुहाने पर पाकिस्तान! आर्मी चीफ ने चला नया दांव, नक्शा बदलते ही भड़क सकती है गृहयुद्ध की आग

Pakistan News: क्या आसिम मुनीर बदलने जा रहे हैं पाकिस्तान का नक्शा? जानिए क्यों 4…

38 minutes ago

खरीदारों की बल्ले-बल्ले! सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, चेक करें आज के भाव

Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

1 hour ago