देश

Dantewada Naxal Attack: दंतेवाड़ा में शहीद हुए जवानों को दी गई श्रद्धांजलि, सीएम भूपेश बघेल ने पार्थिव देह को दिया कंधा, बोले- बेकार नहीं जाएगा बलिदान

CM Bhupesh Baghel: छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा के पास हुए नक्सली हमले में 10 जवानों को अपनी जान गंवानी पड़ी. इन सभी जवानों की आज शवयात्रा निकाल कर श्रद्धांजलि दी गई. इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी जवानों की शवयात्रा में शामिल हुए. इसके साथ ही सीएम ने शहीदों के पार्थिव शव को कंधा दिया. शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए सीएम भूपेश बघेल अपने सारे कार्यक्रमों को रद्द कर जवानों को नम करने के लिए पहुंचे थे.

सीएम ने कहा कि, ‘मैं 10 डीआरजी जवानों और एक ड्राइवर की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करता हूं. उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा. इसमें शामिल नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. जो समर्पण करना चाहते हैं उन्हें समर्पण कर देना चाहिए.’ इसके अलावा सीएम ने जवानों को परिजनों को मुआवजा देने का भी ऐलान किया है.

यह भी पढ़ें-  Maharashtra: RSS प्रमुख मोहन भागवत ने किया नागपुर में नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट का उद्घाटन, नितिन गडकरी समेत कई केंद्रीय मंत्री रहे मौजूद

‘एक नक्सली को पकड़कर लाया जा रहा था’

सीएम बघेल दंतेवाड़ा में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि “दंतेवाड़ा SP को नक्सलियों की गोपनीय सूचना मिली थी. घटनास्थल पर हमारी टीम की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई, एक नक्सली को पकड़कर लाया जा रहा था जिस दौरान IED ब्लास्ट में 10 जवान और एक सिविलियन की मौत हो गई. मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं. हमारे जवानों ने लड़ते हुए अपने प्राणों की आहूति दी है, यह लड़ाई तेजी से लड़ी जाएगी.”

श्रद्धांजलि के समय कई मंत्री और सांसद रहे मौजूद

इस अवसर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, बस्तर सांसद दीपक बैज, सांसद फूलोदेवी नेताम, बीजापुर विधायक विक्रम मडांवी, दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा, डीजीपी अशोक जुनेजा, एडीजी नक्सल विवेकानंद सिन्हा, बस्तर कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी बस्तर सुंदरराज पी., कलेक्टर विनीत नन्दनवार, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे.

शहीदों के किए अंतिम दर्शन

पुलिस लाइन कार्ली में जैसे की शहीदों के शव अंतिम दर्शन के लिए रखे गए. वहां मौजूद परिजन फूट-फूट कर रोने लगे. शहीद के परिजनों का हाल देखखर वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी भावुक हो गए. कई पुलिसकर्मी भी भावुक दिखाई दिए.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

मेरठ में STF का एक्शन, कुख्यात गटारू गैंग से जुड़े 4 आरोपी दबोचे गए

UP News: मेरठ के सोतीगंज इलाके में यूपी STF और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई…

6 hours ago

सरदार पटेल की जयंती पर दिल्ली में राष्ट्रीय एकता का महाआयोजन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिया बड़ा संदेश

दिल्ली के पंजाबी बाग में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर आयोजित भव्य कार्यक्रम…

6 hours ago