लाइफस्टाइल

भूलकर भी अपने पार्टनर से न करें ये सवाल? टूट सकता है आपका रिलेशनशिप

Relationship Tips: रिश्ते बहुत नाजुक होते हैं. यदि कोई छोटी सी भी बात बुरी लगती है तो संभलना बेहद जरूरी होता है. अगर आप नए रिश्ते में हैं तो अधिक सावधानी की जरूरत है. ऐसे में आपने देखा होगा कि कुछ रिश्ते बहुत जल्दी टूट जाते हैं. इसके कई कारण हो सकते हैं, लेकिन सबसे अहम कारण है जल्दबाजी. कई बार रिश्ते में जल्दबाजी करने से रिश्ता खराब हो जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे सवाल बताएंगे जिन्हें रिलेशनशिप में पूछने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए…

गिफ्ट मांगना (Relationship Tips)

कई बार लड़कियां हक समझ कर अपने पार्टनर से गिफ्ट्स या महंगी डेट्स की डिमांड करती हैं। हालांकि रिश्ते में शुरुआती समय में ऐसा करना आपके पार्टनर को बिलकुल पसंद नहीं आता है. उनके सामने आपकी छवि खराब हो जाती है.

एक्स के बारे सवाल करना

कई बार लड़कियां अपने ब्वॉयफ्रेंड की पुरानी गर्लफ्रेंड के बारे में जानना चाहती हैं, लेकिन रिश्ते की शुरुआत में ही उनकी एक्स के बारे में सवाल करना गलत हो सकता हैं. इसके बारे में अधिक सवाल करने या उनकी फोटो दिखाने के लिए जिद करने पर बॉयफ्रेंड नाराज हो सकता है.

यह भी पढ़ें : आंवला खाने के हैं कई बेहतरीन फायदे, बीमारियां को भी देता है मात

सैलरी पूछना (Relationship Tips)

नए रिश्ते में आने से पहले अपने पार्टनर के बारे में कुछ बातें जानना जरूरी होती है, जैसे आपका पार्टनर क्या करता है. कहां नौकरी करता है, लेकिन नए बॉयफ्रेड से उनकी सैलरी पूछना जल्दबाजी हो सकती है. इसके लिए आपको सही समय का इंतजार करना चाहिए. अगर आप रिश्ते की शुरुआत में ही उनसे उनकी सैलरी के बारे में पूछते हैं, तो बॉयफ्रेड के सामने आपकी इमेज खराब हो सकती है. उन्हें लगेगा कि आपको उनके पैसों से मतलब है. ऐसे में रिश्ता बिगड़ सकता है.

बुराई करना (Relationship Tips)

बॉयफ्रेड के साथ नया रिश्ता बना हो तो किसी की भी बुराई करने से बचे। खासकर अगर आप अपने या उनके दोस्तों और परिवारों के बारे में बुराई करते हैं, तो उन्हें यह बिलकुल अच्छा नहीं लगता.

Uma Sharma

Recent Posts

हुनरमंद युवाओं का रोजगार कोई नहीं छीन सकता, लखनऊ में पीएम मोदी ने समझाया कौशल का महत्व

लखनऊ में कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि…

6 minutes ago

ITI डॉलीगंज के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा, बताया कैसे साकार होगा कौशल विकास

आईटीआई डॉलीगंज, श्री विजयपुरम में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. इसमें अंडमान…

14 minutes ago

‘आखिरी गेंद पर रोमांचक जीत…’, इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के हीरो निखिल चौधरी; जानें भारत कनेक्शन?

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में ऑलराउंडर निखिल चौधरी के दमदार प्रदर्शन…

35 minutes ago

अमित शाह ने की अरुणाचल की विकास योजनाओं की समीक्षा, बोले- घाटी में अब एक भी स्थानीय आतंकी नहीं बचा

अरुणाचल प्रदेश दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक…

1 hour ago

गृह मंत्री अमित शाह ने बांदेरदेवा में बांटे अपॉइंटमेंट लेटर, पुलिस बल को मिला प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर

अरुणाचल प्रदेश के बांदेरदेवा स्थित पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

1 hour ago

‘IIT जितना ही होगा ITI का सम्मान’, कौशल दीक्षांत समारोह में बोले पीएम मोदी

लखनऊ में कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने देशवासियों से अगले…

2 hours ago