देश

लोकसभा चुनाव के बाद BJP फिर सक्रिय, इस तारीख को होगी कार्यसमिति की बैठक, लखनऊ आएंगे भाजपाध्यक्ष जेपी नड्डा

BJP Working Committee Meeting: लोकसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर एक्टिव मोड में आ गई है. 14 जुलाई को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक लखनऊ में होने जा रही है. बैठक का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे.

लखनऊ में होने वाली एक दिवसीय बैठक की तैयारियों के संबंध में शनिवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने चर्चा की.

14 जुलाई को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में उत्तर प्रदेश से केंद्रीय पदाधिकारी, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा के अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिलाध्यक्षों समेत अन्य प्रमुख जन शामिल होगें. बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, अभियानों व अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी.

यूपी में 10 सीटों पर उपचुनाव

लोकसभा चुनाव के बाद होने वाली भाजपा की इस कार्यसमिति को काफी अहम माना जा रहा है. यूपी में 10 सीटों पर उपचुनाव होने हैं, पार्टी इसकी तैयारी जुटी है. इसके साथ-साथ एक सीट पर एमएलसी के चुनाव पर मंथन होगा. इसके अलावा पार्टी के नए अभियानों पर चर्चा होगी. अब नए सिरे से भाजपा के कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे.

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

1 minute ago

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

5 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

32 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

35 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago