Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

लोकसभा चुनाव के बाद BJP फिर सक्रिय, इस तारीख को होगी कार्यसमिति की बैठक, लखनऊ आएंगे भाजपाध्यक्ष जेपी नड्डा

लोकसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए अभियानों पर चर्चा होगी. अब नए सिरे से भाजपा के कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे. आगामी एमएलसी के चुनाव पर भी मंथन होगा.

jp nadda yogi adityanath

भाजपाध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम योगी आदित्यनाथ.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

BJP Working Committee Meeting: लोकसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर एक्टिव मोड में आ गई है. 14 जुलाई को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक लखनऊ में होने जा रही है. बैठक का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे.

लखनऊ में होने वाली एक दिवसीय बैठक की तैयारियों के संबंध में शनिवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने चर्चा की.

14 जुलाई को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में उत्तर प्रदेश से केंद्रीय पदाधिकारी, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा के अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिलाध्यक्षों समेत अन्य प्रमुख जन शामिल होगें. बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, अभियानों व अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी.

यूपी में 10 सीटों पर उपचुनाव

लोकसभा चुनाव के बाद होने वाली भाजपा की इस कार्यसमिति को काफी अहम माना जा रहा है. यूपी में 10 सीटों पर उपचुनाव होने हैं, पार्टी इसकी तैयारी जुटी है. इसके साथ-साथ एक सीट पर एमएलसी के चुनाव पर मंथन होगा. इसके अलावा पार्टी के नए अभियानों पर चर्चा होगी. अब नए सिरे से भाजपा के कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे.

– भारत एक्‍सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital