दिल्ली की स्थिति से अवगत होने पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देतीं मंत्री आतिशी.
Delhi Rains News: दिल्ली में बीते दिनों हुई तेज बारिश के दौरान कई हादसे हुए. इन हादसों में जान गंवाने वाले व्यक्तियों के परिजनों को दिल्ली सरकार 10-10 लाख रुपए का मुआवजा देगी. दिल्ली की जलमंत्री आतिशी ने रविवार को मुआवजा देने का निर्देश दिया.
28 जून को दिल्ली में काफी बारिश हुई थी. इसके बाद राजधानी के अलग-अलग इलाकों में पानी भरने और बारिश के कारण होने वाले हादसों की खबर आई थी. दिल्ली में कई स्थानों पर पानी में डूबकर लोगों की मौत हुई. IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने इन हादसों के मृतकों के परिजनों को मुआवजे के रूप में 10 लाख रुपये देने की घोषणा की है.
मंत्री आतिशी ने निर्देश दिया है कि दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों और दिल्ली पुलिस के सहयोग से उन लोगों की पहचान की जाए, जिन्होंने बारिश के कारण हुए हादसों में जान गंवाई है.
दिल्ली सरकार का कहना है कि इस साल 24 घंटे में ही 228 मिमी बारिश हुई, जो दिल्ली में मानसून के दौरान होने वाली कुल बारिश का 25 प्रतिशत है. ऐसे में इस अप्रत्याशित बारिश के कारण जलजमाव जैसी समस्या सामने आई. भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर पानी भर गया, जहां डूबने से कुछ लोगों की मौत भी हुई है. ऐसी एक घटना दिल्ली के वसंत विहार इलाके में भी सामने आई है, जहां एक खुले गड्ढे में बारिश का पानी भरने के बाद तीन व्यक्तियों की डूबने से मृत्यु हो गई.
दिल्ली में बारिश के दौरान कई स्थानों पर दीवार गिरने, निर्माणाधीन भवन गिरने आदि की कई घटनाएं सामने आई थी. दिल्ली में बीते दो-तीन दिनों में हुई बारिश के चलते कई जगहों पर जलभराव भी हो गया था. जिसके कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है.
– भारत एक्सप्रेस
पीएम मोदी द्वारा बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दीपावली मनाने के फैसले…
Fadnavis Diwali Farmer: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर के लोहारी सावंगा गांव में…
पीएम मोदी ने दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों…
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में दिवाली के दिन एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. रविवार…
Punjab Police Success: पंजाब पुलिस की AGTF ने ऑपरेशन 'शहीद' के तहत 10 महीने तक…
पीएम मोदी ने दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर का दौरा किया है,…