देश

Mission 2024: लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा की बड़ी तैयारी, ‘टिफिन’ पर चर्चा से जेपी नड्डा कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र

Mission 2024: लोकसभा चुनाव में बीजेपी की तरफ से प्रदेश की सभी 80 सीटों को साधने का लक्ष्य रखा गया है. ताकि लोकसभा चुनाव 2024 को जीतकर फिर से केंद्र में मोदी सरकार को लाया जा सके, बीजेपी इसी लक्ष्य पर काम करते हुए अपनी रणनीति तैयार कर रही है. इसी को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आम चुनाव की तैयारी का आगाज करने जा रहे हैं. इसके लिए 3 जून को जेपी नड्डा आगरा में जनप्रतिनिधि और पदाधिकारियों के अलावा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे.

तो वहीं लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा महाजनसंपर्क अभियान भी चला रही है, जिसको आगरा के लिए खास माना जा रहा है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को ताजनगरी से ही टिफिन पर चर्चा की शुरुआत करने जा रहे हैं. बता दें कि उत्तर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी का यह पहला कार्यक्रम होगा. इसमें राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश स्तर के कई पदाधिकारियों के शामिल होने की सम्भावना जताई जा रही है. कार्यक्रम तय होने के बाद पार्टी पदाधिकारियों ने इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी है. तो वहीं केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सरकार को नौ वर्ष पूरे होने पर भाजपा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है. इसी कड़ी में टिफिन पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन भी मील का पत्थर माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें- राम जन्मभूमि पर भगवान राम की नयी मूर्ति के अभिषेक के लिए प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रित करेगा ट्रस्ट

पार्टी सूत्रों की मानें तो दयालबाग में सौ फीट रोड स्थिति जतिन रिसार्ट में शनिवार दोपहर 12 बजे से तीन बजे कार्यक्रम चलेगा. इस दौरान जेपी नड्डा कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे. बता दें कि इस कार्यक्रम की शुरुआत उत्तर विधानसभा क्षेत्र से की जा रही है. इस विधान सभा क्षेत्र के मतदाता तीन दशक से अधिक समय से भाजपा के साथ हैं. मालूम हो कि प्रदेश में किसी भी पार्टी की लहर चली हो, लेकिन यहां से विधायक भाजपा के ही चुने गए. लोकसभा चुनाव और नगर निकाय चुनाव में भी इस विधान सभा क्षेत्र से पार्टी को बड़ी जीत हासिल हुई है. वहीं हाल ही में हुए निकाय चुनाव में भी भाजपा का यहां अभूतपूर्व प्रदर्शन रहा है. यहां से भाजपा के 22 पार्षद और तीन बागी भी विजयी हुए हैं. मेयर हेमलता दिवाकर को भी यहां से बड़ी जीत मिली है. बता दें कि कार्यक्रम की औपचारिक जानकारी मीडिया को नहीं दी गई है और न ही किसी वरिष्ठ नेता का कार्यक्रम जारी हुआ है.

 

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

5 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

5 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

7 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

7 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

7 hours ago