यूटिलिटी

Aadhar Card Update: खराब लगती है आधार कार्ड की फोटो, तुरंत करें अपडेट, जानिए क्या है पूरा प्रोसेस

Aadhaar Photo Update: आधार कार्ड आज के समय में एक बहुत ही जरूरी डॉक्यूमेंट बन गया है. इस समय बैंक में खाता खुलवाना, सिम कार्ड खरीदना, बच्चों का स्कूल में दाखिला कराना, पेंशन योजना, निवेश आदि का काम इसके बिना नहीं हो सकता है. इसमें आपका नाम, पता, जन्म तिथि सहित बायोमेट्रिक डेटा भी स्टोर किया जाता है, जिससे एक ही दस्तावेज़ के माध्यम से सभी जानकारी एकत्र करना आसान हो जाता है. अब अपने आधार कार्ड को बैंक खाते, सिम कार्ड और पैन कार्ड से लिंक करना अनिवार्य है.

ये तो आपने देखा ही होगा कि ज्यादातर लोगों के आधार कार्ड में फोटो अच्छी नहीं होती है. कई बार फोटो अच्छी नहीं होने पर आधार कार्ड वाली फोटो बताकर मजाक बनाया जाता है. अगर आपके आधार में फोटो अच्छी नहीं है और इसका मजाक बनाया जाता है तो आप इसे आसानी से बदल सकते हैं. आइए जानते हैं इसकी प्रक्रिया के बारे में.

फोटो अपडेट करने की सुविधा

आपको बता दें कि आधार कार्ड में फोटो अपडेट करने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है, यानी आप घर बैठे इसे बदल नहीं सकते हैं. अगर आपको अपने आधार कार्ड की फोटो पसंद नहीं है और आप इसे बदलना चाहते हैं, तो आप इसे नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर आसानी से बदल सकते हैं. इसका पूरा प्रोसेस हम आज आपको बताने जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें- “कहते थे कि हम गाड़ी नहीं लेंगे… घर नहीं लेंगे, आज घर में लाखों के परदे और करोड़ों की विदेशी मार्बल”, केजरीवाल के घर में 45 करोड़ के रेनोवेशन पर BJP हमलावर

अपने आधार कार्ड में फोटो कैसे बदलें

आधार कार्ड में फोटो बदलने के लिए आपको सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट uidai.gov.in पर लॉग इन करना होगा और आधार एनरोलमेंट फॉर्म डाउनलोड करना होगा. इस फॉर्म को भरकर अपने नजदीकी आधार केंद्र में जमा कर दें. यहां आपसे बायोमेट्रिक डिटेल ली जाएगी. इससे आपकी नई फोटो खींची जाएगी. यहां एक अच्छी सी मुस्कुराती हुई फोटो लेने के बाद आपको 100 रुपये जीएसटी के साथ शुल्क के रूप में देने होंगे. आपका काम यहीं पूरा होगा. इसे अपडेट होने में 90 दिन तक का समय लग सकता है.

Dimple Yadav

Recent Posts

मेरठ में STF का एक्शन, कुख्यात गटारू गैंग से जुड़े 4 आरोपी दबोचे गए

UP News: मेरठ के सोतीगंज इलाके में यूपी STF और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई…

5 hours ago

सरदार पटेल की जयंती पर दिल्ली में राष्ट्रीय एकता का महाआयोजन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिया बड़ा संदेश

दिल्ली के पंजाबी बाग में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर आयोजित भव्य कार्यक्रम…

5 hours ago