देश

‘विधानसभा में सवारकर की तस्वीर है स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान’, कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद ने दिया विवादित बयान

Karnataka Assembly: वीर सावरकर को लेकर आए दिन विवाद होता रहता है. कुछ ऐसा ही एक बार फिर हुआ है. कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद ने कर्नाटक विधासनभा में लगी कांग्रेस नेता की तस्वीर पर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि विनायक दामोदर सावरकर की तस्वीर कर्नाटक विधानसभा में लगना अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के लिए अपमान है. कर्नाटक विधानसभा में विनायक दामोदर सावरकर की फोटो पर कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद ने कहा कि सावरकर की तस्वीर विधानसभा में होना सही नहीं है.

कांग्रेस पार्टी कर्नाटक में सत्ता पर काबिज है और सत्ताधारी पार्टी के ही नेता बीके हरिप्रसाद ने कहा, ”सावरकर का देश के स्वतंत्रता आंदोलन में कोई योगदान नहीं है. उनकी फोटो विधानसभा में लगाना देश की आजादी के लिए लड़ने वालों लोगों का अपमान है. आप इतिहास नहीं बदल सकते.” उन्होंने आगे कहा कि संघ वालों का देश की आजादी के लिए लड़ाई करने में कोई योगदान नहीं है.

यह भी पढ़ें- Delhi Excise Policy: संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, नहीं मिली राहत, अब इतने दिनों के लिए बढ़ी न्यायिक हिरासत

प्रियांक खड़गे ने भी दिया था विवादित बयान

हाल ही में कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे और कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खरगे ने भी फोटो हटाने वाली टिप्पणी की थी. कांग्रेस नेता प्रियांक खड़गे ने कहा था, ”मेरे हाथ में होता तो सावरकर की फोटो में विधानसभा से हटा देता, लेकिन तस्वीर नियमों के तहत लगाई गई है तो मैं ऐसा नहीं कर सकता. मुझे स्पीकर के फैसले का इंतजार है क्योंकि मेरा संविधान में भरोसा है.”

यह भी पढ़ें-Kanpur News: मेयर प्रमिला पांडेय ने कबड्डी में आजमाए दांव-पेंच…साड़ी पहन कर उतरीं मैदान में, वायरल हुआ Video 

बीजेपी ने किया पलटवार

बीजेपी ने प्रियांक खड़गे की टिप्पणी पर आपत्ति जाहिर की थी. बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रकाश जावड़ेकर ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा था, ” उन्हें (प्रियांक खरगे) को इतिहास नहीं पता. सावरकर को वीर की उपाधि लोगों ने प्यार से दी थी.” इन सबके बीच अब एक नया विवाद बीके हरिप्रसाद खड़ा कर दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा उतार-चढ़ाव भरा, काम का बढ़ेगा बोझ; प्रेम जीवन में तनाव से बचें

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों को आज कामकाज में मिले-जुले परिणाम मिल…

35 minutes ago

वृषभ राशि रविवार राशिफल: कारोबार में बरतें सावधानी, निवेश से पहले सोचें; प्रेम जीवन में बढ़ेगा प्यार

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए रविवार का दिन स्वास्थ्य, कारोबार…

35 minutes ago