देश

Delhi Excise Policy: संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, नहीं मिली राहत, अब इतने दिनों के लिए बढ़ी न्यायिक हिरासत

Delhi Excise Policy: दिल्ली शराब नीति मामले में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की मुश्किलें कम होती हुई नजर नहीं आ रही हैं. उनको सुप्रीम कोर्ट से भी बड़ा झटका लगा है. आप नेता ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी. इस पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए उन्हें कोई अंतरिम राहत नहीं दी है. कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत को फिर से बढ़ा दिया है. अब संजय सिंह 21 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उनसे निचली अदालत में जमानत की कोशिश करने के लिए कहा है. हालांकि संजय सिंह के वकील के तरफ से जमानत याचिका में उठाए गए कानूनी सावलों पर सुप्रीम कोर्ट अब 5 फरवरी को सुनवाई करेगा.

वहीं इसके बाद सांसद संजय सिंह को एक्साइज पॉलिसी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया.

यह भी पढ़ें- Article 370 Verdict: पीएम मोदी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत, बोले- आशा, प्रगति और एकता की एक शानदार घोषणा

संसद की विशेषाधिकार समिति के सामने पेश होने की मिली अनुमति

राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने AAP सांसद संजय सिंह को विशेषाधिकार मामलों के उल्लंघन के मामले में अपनी दलीलें दाखिल करने के लिए संसद की विशेषाधिकार समिति के सामने पेश होने की अनुमति दे दी है. समिति ने उन्हें 5 अक्टूबर को पेश होने का निर्देश दिया था लेकिन उन्हें 4 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया गया था. उन्हें अपने सहयोगियों, अपने समर्थकों और मीडियाकर्मियों से मिलने की इजाजत नहीं होगी.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago