Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

जियो, एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया और बीएसएनएल को केंद्र सरकार का निर्देश- भारतीय नंबर दिखाने वाले फेक इंटरनेशनल कॉल को ब्लॉक करें

सरकार ने माना है कि विदेशी जालसाज भारतीय नागरिकों को स्वदेशी मोबाइल नंबर दिखाकर फेक अंतरराष्ट्रीय कॉल करते हैं, लिहाजा कंपनियों को सेफ्टी के लिए निर्देशित किया गया है.

international calls

Department of Telecom News: केंद्र सरकार ने देश के शीर्ष टेलीकॉम ऑपरेटरों- रिलायंस जियो, एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया और बीएसएनएल को निर्देश दिया है कि वे भारतीय मोबाइल नंबर प्रदर्शित करने वाली सभी आने वाली फेक इंटरनेशनल कॉल को ब्लॉक करें.

सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) ने एक एडवाइजरी में ये निर्देश दिए. एडवाइजरी में कहा गया है कि ऐसी सूचना मिली है कि जालसाज भारतीय नागरिकों को भारतीय मोबाइल नंबर दिखाकर अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल कर रहे हैं और साइबर अपराध और वित्तीय धोखाधड़ी कर रहे हैं.

दूरसंचार विभाग ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि ऐसी (फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल) कॉलें देश के भीतर से की जा रही हैं और विदेशों से साइबर अपराधियों द्वारा कॉलिंग लाइन आइडेंटिटी (सीएलआई) में हेरफेर करके की जा रही हैं. ऐसी कॉल्स का फेक डिजिटल अरेस्ट्स, फेडएक्स स्कैम्स, ड्रग्स या नशीले पदार्थों की तस्करी, खुद को पुलिस अधिकारी या सरकारी अमला बताकर फ्रॉड करने जैसे मामलों में मिसयूज किया गया है. कई दफा तो अपराधियों ने खुद को DoT या TRAI अधिकारियों के रूप में पेश करके मोबाइल नंबरों को डिस्कनेक्ट करने की हिमाकत भी की है.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital