पिंपल्स और दाग-धब्बों की 5 मिनट में ऐसे करें छुट्टी!
सेना के ट्रक पर आतंकी हमला (फोटो ट्विटर)
Jammu Kashmir: जम्मू और कश्मीर के पुंछ जिले में एक बार फिर आंतकियों ने सेना के जवानों पर हमला किया है. इस बार आतंकवादियों ने सेना के 2 ट्रकों को निशाना बनाकर गोलीबारी की है. न्यूज एजेंसी के खबर के मुताबिक, अधिकारियों ने सेना के जवानों को ले जा रहे ट्रक पर फायरिंग की पुष्टि की है. जानकारी के मुताबिक, यह आतंकी हमला पुंछ जिले के थानामंडी एरिया के पास हुआ है. खबरों के मुताबिक, आतंकियों के इस हमले में तीन जवान शहीद हो गए हैं. वहीं 3 जवानों के घायल होने की भी खबर है. घटना के तुरंत बाद ही अतिरिक्त बल घटनास्थल पर भेज दिए गए हैं.
वहीं न्युज एजेंसी एएनआई के मुताबिक पुंछ जिले के सुरनकोट क्षेत्र में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है. खुफिया जानकारी मिलने पर सेना के जवानों ने ज्वाइंट ऑपरेशन शुरू किया था.
अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि राजौरी-थानामंडी-सूरनकोट रोड पर सावनी इलाके में सेना के वाहन पर हमला हुआ. उन्होंने कहा- यह वाहन बुफलियाज से जवानों को ले जा रहा था. राजौरी सेक्टर के थानामंडी इलाके में दो सैन्य वाहनों पर हुए आतंकवादी हमले में तीन सैन्यकर्मियों की जान चली गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए. आतंकियों के हमले के बाद भारतीय सेना के जवानों ने भी तुरंत जवाबी कार्रवाई की. जवान कल शाम से इलाके में चल रहे आतंकियों के खिलाफ संयुक्त अभियान को मजबूत करने जा रहे थे. ऑपरेशन 48 राष्ट्रीय राइफल्स इलाके में हो रहा है. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.
Adani Green Energy: अडानी ग्रीन एनर्जी ने गुजरात के खावड़ा में BESS क्षमता बढ़ाकर 6.63…
Saturday Bank Holiday Fact Check: सोशल मीडिया पर वित्त मंत्रालय के नाम से एक गजट…
मुजफ्फरनगर में किसान प्रवीण की हत्या के मामले में पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी…
Balrampur AI Center: बलरामपुर जिला प्रशासन ने Prisma AI के साथ Cognitive Data Annotation Center…
स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के बाद पूर्व सांसद सुभाषिनी अली और एनजीओ PUCL ने भी…
OTT Releases October 2: 2 अक्टूबर को Netflix, JioHotstar और ZEE5 समेत OTT प्लेटफॉर्म्स पर…