इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के घर पर एक बार फिर से हमला किया गया है, इस बार ये हमले बमों के जरिए किया गया है, हालांकि इस हमले में किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है. बताया जा रहा है कि जब ये अटैक किया गया तो उस समय नेतन्याहू का परिवार घर पर मौजूद नहीं था.
बता दें कि उत्तरी इजरायली शहर कैसरिया में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के घर की ओर दो फ्लैश बम दागे गए जो बगीचे में गिर गए. पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी.
वहीं हमले को लेकर इजरायल के रक्षा मंत्री काट्ज ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि “बमों से किए गए हमले के दौरान पीएम नेतन्याहू और उनका परिवार घर पर मौजूद नहीं था.” उन्होंने आगे लिखा कि इस घटना ने सभी रेड लाइंस को पार कर दिया है. सुरक्षा एजेंसियों को हर जरूरी कदम उठाने के लिए निर्देश दिए गए हैं.”
यह भी पढ़ें- ऑक्सफोर्ड यूनियन में कश्मीर पर बहस के दौरान भारतीय छात्र का फूटा गुस्सा, अध्यक्ष को बताया ISI की कठपुतली
हमले को लेकर इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने एक्स पर कहा, हमले की जांच की जा रही है, ये हमला बहुत ही निंदनीय है. गौरतलब है कि पिछले महीने अक्टूबर में भी पीएम नेतन्याहू के आवास को मिसाइल से निशाना बनाया गया था, लेकिन उस हमले में भी किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ था. फिलहाल इस हमले की अब तक किसी ने भी जिम्मेदारी नहीं ली है.
-भारत एक्सप्रेस
CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…
भारत में बड़े राज्यों के आकार और प्रशासनिक क्षमता को लेकर बहस लंबे समय से…
Flydubai Flight Cockpit Fight: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट में…
शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय की राजभाषा समिति एवं बी.ए. प्रोग्राम विभाग के संयुक्त तत्त्वावधान में…
Sanskar Bharati Art Exhibition: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संस्कार भारती द्वारा आयोजित पांच दिवसीय 'रंगमंजूषा'…
Lalan Singh On Sonia Gandhi: सोनिया गांधी के कथित बयान पर JDU नेता और केंद्रीय…