प्रतीकात्मक फोटो (सोशल मीडिया)
Uttar Pradesh News: प्रयागराज (Prayagraj) के असरावल खुर्द गांव में एक युवक ने अपनी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या की वजह ये थी, कि लड़की ने परिजनों की पसंद के लड़के से शादी करने से इनकार कर दिया था. भाई को बहन मर्जी कतईं पसंद नहीं थी, गुस्से में उसने बहन को गोली मार दी.
संवाददाता के अनुसार, हत्यारोपी भाई की पहचान आशीष के तौर पर हुई है. घटना के समय अन्य परिजन भी मौजूद थे. उन्होंने आशीष को रोकने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं माना और बहन पर गोली दागकर उसे वहीं मार डाला. मृतका का नाम शिवानी बताया जा रहा है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके हत्यारोपी भाई को दबोच लिया है.
घरवालों की पसंद के लड़के से शादी से किया था इनकार
मिली जानकारी के मुताबिक, आशीष नाम के युवक ने अपनी बहन शिवानी को गोली मार कर हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि उसकी बहन ने घर वालों की मर्जी के मुताबिक शादी करने से इंकार कर दिया था. इसी के बाद बुधवार को घर में झगड़ा होने के बाद भाई ने बहन शिवानी को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इससे घर में कोहराम मच गया. वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आशीष को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की जांच की जा रही है.
एसीपी धूमनगंज वरुण कुमार ने बताया कि जिस लड़की की हत्या की गई है, उसकी उम्र महज 18 वर्ष थी. उसकी शादी के लिए घर वालों ने कोई लड़का पसंद किया था, वे उसकी शादी कराना चाहते थे. मगर, लड़की ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया. भाई को यह बड़ा नागवार गुजरा. बताया जा रहा है कि उसने अपनी देसी पिस्टल निकाली और बहन को गोली मार दी.
यह भी पढ़ें: Lucknow: 3 साल बच्ची को छोड़कर फोन पर बात कर रही थी मां, कार सवार रौंदकर भागा, CCTV में कैद हुई दुखद घटना
इस घटना के बाद अन्य परिजन लड़की को लेकर अस्पताल पहुंचे. वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस का कहना है कि घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है. उसके बाद आरोपी पर कार्रवाई होगी.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…