Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

18 साल की बेटी की शादी कराना चाहते थे परिजन, लड़का पसंद न आने पर आग बबूला हुआ भाई, अपनी बहन को गोली मारकर ले जी जान

पुलिस ने बताया कि जिस लड़की की हत्‍या की गई, उसकी उम्र 18 वर्ष थी. उसकी शादी के लिए घर वालों ने कोई लड़का पसंद किया था, उसकी शादी कराना चाहते थे. मगर, लड़की ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया था.

प्रतीकात्मक फोटो (सोशल मीडिया)

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Uttar Pradesh News: प्रयागराज (Prayagraj) के असरावल खुर्द गांव में एक युवक ने अपनी बहन की गोली मारकर हत्‍या कर दी. हत्‍या की वजह ये थी, कि लड़की ने परिजनों की पसंद के लड़के से शादी करने से इनकार कर दिया था. भाई को बहन मर्जी कतईं पसंद नहीं थी, गुस्‍से में उसने बहन को गोली मार दी.

संवाददाता के अनुसार, हत्‍यारोपी भाई की पहचान आशीष के तौर पर हुई है. घटना के समय अन्‍य परिजन भी मौजूद थे. उन्‍होंने आशीष को रोकने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं माना और बहन पर गोली दागकर उसे वहीं मार डाला. मृतका का नाम शिवानी बताया जा रहा है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके हत्‍यारोपी भाई को दबोच लिया है.

घरवालों की पसंद के लड़के से शादी से किया था इनकार

मिली जानकारी के मुताबिक, आशीष नाम के युवक ने अपनी बहन शिवानी को गोली मार कर हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि उसकी बहन ने घर वालों की मर्जी के मुताबिक शादी करने से इंकार कर दिया था. इसी के बाद बुधवार को घर में झगड़ा होने के बाद भाई ने बहन शिवानी को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इससे घर में कोहराम मच गया. वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आशीष को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की जांच की जा रही है.

एसीपी धूमनगंज वरुण कुमार ने बताया कि जिस लड़की की हत्‍या की गई है, उसकी उम्र महज 18 वर्ष थी. उसकी शादी के लिए घर वालों ने कोई लड़का पसंद किया था, वे उसकी शादी कराना चाहते थे. मगर, लड़की ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया. भाई को यह बड़ा नागवार गुजरा. बताया जा रहा है कि उसने अपनी देसी पिस्टल निकाली और बहन को गोली मार दी.

यह भी पढ़ें: Lucknow: 3 साल बच्‍ची को छोड़कर फोन पर बात कर रही थी मां, कार सवार रौंदकर भागा, CCTV में कैद हुई दुखद घटना

इस घटना के बाद अन्‍य परिजन लड़की को लेकर अस्‍पताल पहुंचे. वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस का कहना है कि घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है. उसके बाद आरोपी पर कार्रवाई होगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest