Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बीआरएस नेता के. कविता की जमानत अर्जी पर फैसला टला, अब इस तारीख को अदालत सुनाएगी फैसला

जमानत अर्जी पर सीबीआई और ईडी, दोनों के मामले में कोर्ट 6 मई को फैसला सुनाएगा. इससे पहले 22 अप्रैल को मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था.

K. kavitha

बीआरएस नेता के. कविता

Delhi liquor Policy Scam Case: दिल्ली नई शराब नीति घोटाला मामले में जेल में बंद बीआरएस नेता के. कविता की जमानत अर्जी पर फैसला टल गया है. अब राउज एवेन्यू कोर्ट 6 मई को अपना फैसला सुनाएगी. बीआरएस नेता के. कविता को शराब नीति घोटाला मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया गया था.

6 मई को जमानत अर्जी पर आएगा फैसला

के. कविता दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं. जमानत अर्जी पर सीबीआई और ईडी, दोनों के मामले में कोर्ट 6 मई को फैसला सुनाएगा. इससे पहले 22 अप्रैल को मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. के. कविता पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली शराब नीति के जरिए लाभ पाने के लिए AAP पार्टी को 100 करोड़ रुपये दिये थे.

यह भी पढ़ें- अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाला मामले में क्रिश्चियन मिशेल जेम्स की याचिका पर अदालत ने पूछा CBI और ED से उनका रूख

जेल से सीबीआई ने किया था गिरफ्तार

सीबीआई ने तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी एवं राज्य की विधानपरिषद सदस्य कविता को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया था, जहां वह ईडी के गिरफ्तारी के बाद से बंद थीं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital