दुनिया

ईरान समर्थित मिलिशिया समूह ने किया US Army पर ड्रोन से अटैक, बाइडेन बोले- हम युद्ध नहीं चाहते, लेकिन…

Drone Attack On US Army: जॉर्डन में एक ड्रोन हमले में तीन अमेरिकी सैन्यकर्मियों की मौत के एक दिन बाद व्हाइट हाउस ने सोमवार (29 जनवरी) को कहा कि अमेरिका एक और युद्ध नहीं चाहता या तनाव को बढ़ाना नहीं चाहता, लेकिन क्षेत्र में अपनी रक्षा के लिए उसे जो भी करने की आवश्यकता होगी, वह निश्चित रूप से वह सब करेगा.

30 से अधिक सैनिक घायल

व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में रणनीतिक संचार समन्वयक जॉन किर्बी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि हमले में 30 से अधिक अमेरिकी सैनिक घायल भी हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें से कुछ की हालत गंभीर है. उन्होंने कहा, ‘‘ये सैनिक क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मिशन का हिस्सा थे, जिसका उद्देश्य ISIS का मुकाबला करने के लिए साझेदारों के साथ काम करना है. रक्षा विभाग हमले के बारे में अधिक जानकारी एकत्र कर रहा है. यह मिशन जारी रहना चाहिए और यह जारी रहेगा.’’

यह भी पढ़ें- Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन को तलाश रही ईडी, दिल्ली आवास से जब्त की BMW कार, एयरपोर्ट पर रखी जा रही नजर

हमलों का दिया जाएगा उचित जवाब

जॉन किर्बी ने कहा, ‘‘हम एक और युद्ध नहीं चाहते. हम तनाव बढ़ाना नहीं चाहते, लेकिन क्षेत्र में अपनी रक्षा के लिए, इस मिशन को जारी रखने के लिए और इन हमलों का उचित जवाब देने के लिए जो भी करने की आवश्यकता होगी, हम निश्चित रूप से वह सब करेंगे.’’

मिलिशिया समूह को बाइडेन ने ठहराया जिम्मेदार

उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ दो बार बैठक कर चुके हैं और विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रहे हैं. बाइडेन ने इस हमले के लिए ईरान समर्थित मिलिशिया समूहों को जिम्मेदार ठहराया है. बाइडन ने कहा था कि अमेरिका ‘‘अपने चुने गए समय और तरीके से उन सभी को जवाबदेह ठहराएगा जो इस हमले के लिए जिम्मेदार हैं.’’

यह भी पढ़ें- Land For Job Case: लालू यादव से 10 घंटे तक चली ED की पूछताछ, नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में बढ़ी मुश्किलें

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

Asian Games 2026: आखिरी दिन भारत का शानदार आगाज, 17 साल की कुमकुम ने दिलाया 17वां गोल्ड

Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…

20 minutes ago

आज का पंचांग: आश्विन कृष्ण सप्तमी आज, जानें कब है अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल?

Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…

49 minutes ago

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: काम में बदलाव के संकेत, बढ़ेगी भागदौड़; खर्च पर रखें नियंत्रण

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…

2 hours ago

आज का राशिफल वृष राशि : कामकाज में नए विचार आएंगे, पुराने अटके कामों को मिलेगी गति

Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…

2 hours ago